छत्रपति संभाजीनगर में खवड्या पहाड के बाद फिर मचा हड़कंप, घरेलू विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर में घरेलू विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस और अग्निशमन दल ने घंटों मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर बड़ा हादसा टाला।
youth climbs Mobile Tower in Chhatrapati Sambhajinagar
छत्रपति संभाजीनगर में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवकफोटो नवभारत
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Mobile Tower Drama: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर से एक और चौंका देने वाली घटना सामने आई है। खवड्या पहाड में हुए दर्दनाक हादसे के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि शहर में एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते एक युवक अचानक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस और अग्निशमन दल के जवानों ने काफी देर तक मशक्कत की। आखिरकार समझाइश और सूझबूझ से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

मोबाइल टावर पर क्यों चढ़ा युवक?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर शहर के एक परिसर में घरेलू विवाद के बाद युवक काफी तनाव में था। परिजनों के साथ विवाद होने के बाद वह अचानक घर से निकल गया और नजदीक स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

युवक टावर के काफी ऊंचाई वाले हिस्से पर पहुंच गया था। उसे टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के नागरिकों में भी खलबली मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस और अग्निशमन दल का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग के जवानों को भी बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने युवक से बातचीत शुरू कर उसे नीचे आने के लिए समझाया काफी देर तक उसे शांत करने का प्रयास किया गया। अग्निशमन दल ने भी किसी भी संभावित दुर्घटना से निपटने के लिए आवश्यक बचाव व्यवस्था तैयार रखी थी।

पुलिस और अग्निशमन कर्मियों के लगातार प्रयासों के बाद युवक आखिरकार नीचे आने के लिए तैयार हुआ। उसे सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस ने उससे बातचीत की और घटना के कारणों की जानकारी ली। इस कार्रवाई के चलते संभावित अनर्थ टल गया।

youth climbs Mobile Tower in Chhatrapati Sambhajinagar
क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

आत्महत्या और मानसिक तनाव से जुड़ी घटनाओं को लेकर बढ़ी चिंता

गौरतलब है कि खवड्या पहाड़ की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद छत्रपति संभाजीनगर शहर में आत्महत्या और मानसिक तनाव से जुड़ी घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर परिवार और समाज में तनावग्रस्त व्यक्तियों की समय पर पहचान कर उन्हें भावनात्मक सहयोग और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की जरूरत को सामने ला दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com