छत्रपति संभाजीनगर: आंख उठाने वालों को मिलेगा करारा जवाब, तिरंगा यात्रा में फडणवीस का हुंकार

Sambhajinagar Tiranga Yatra: छत्रपति संभाजीनगर में तिरंगा यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तिरंगा देश की पहचान और अस्तित्व है। उन्होंने भारत की ताकत पर जोर दिया।
Sambhajinagar Tiranga Yatra Fadnavis Message
CM ने तिरंगा लहराया, देशभक्ति का जोश छाया(फोटो नवभारत)
Updated on

Sambhajinagar Tiranga Yatra Fadnavis Message: छत्रपति संभाजीनगर में तिरंगा यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तिरंगा देश की पहचान और अस्तित्व है। उन्होंने भारत की ताकत पर जोर दिया।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को आयोजित तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर क्रांति चौक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह तिरंगा हमारी पहचान है, हमारा अस्तित्व है।

जनसैलाब देशभक्ति और राष्ट्र

उन्होंने कहा कि मुंबई में निकली तिरंगा यात्रा बेहद विशाल थी, लेकिन छत्रपति संभाजीनगर में तिरंगे का ऐसा तूफान उमड़ा कि सारे रिकॉर्ड टूट गए। यह जनसैलाब देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति नागरिकों की भावना का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय भारत को कमजोर देश के रूप में देखा जाता था।

आतंकवादी बम विस्फोट करते थे और घटनाओं को अंजाम देकर निकल जाते थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की स्थिति बदल गई है। उन्होंने कहा कि अब भारत की ओर आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब दिया जाता है। मोदीजी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि खबरदार, अगर भारत की ओर बुरी नजर से देखोगे तो घर में घुसकर मारेंगे।

25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाने का दावा

फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से बदल रहा है। देश ने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

मराठवाड़ा परिवर्तन की राह पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है और मराठवाड़ा भी परिवर्तन की राह पर खड़ा है। उन्होंने कहा, 'मराठवाड़ा की इस पीढ़ी ने सूखा देखा है, लेकिन हम अगली पीढ़ी को सूखा नहीं देखने देंगे।' क्षेत्र के विकास और पानी की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता उन्होंने दोहराई।

युवा शक्ति बनेगी देश की ताकत

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत की युवा शक्ति दुनिया में अपनी प्रतिभा और नवाचार के दम पर पहचान बना रही है। देश के युवा नई सोच और नई तकनीक के माध्यम से दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। उन्होंने युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक के मूल अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। समाज में हर व्यक्ति को सम्मान और अधिकार मिलना आवश्यक है। राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

Sambhajinagar Tiranga Yatra Fadnavis Message
खाकी का सम्मान: 80वां स्वतंत्रता दिवस पर छत्रपति संभाजीनगर पुलिस का गौरव, पुलिसकर्मियों ने जीते 21 मेडल

समाज और देश के लिए जीने की प्रतिज्ञा लें

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे समाज, राज्य और देश के लिए समर्पित होकर काम करने की प्रतिज्ञा लें। उन्होंने कहा, आइए, हम सभी प्रतिज्ञा लें कि समाज के लिए जिएंगे, राज्य के लिए जिएंगे और देश के लिए जिएंगे। देश के लिए मरने को भी तैयार रहेंगे।

देवेंद्र फडणवीस ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए नागरिकों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के प्रति नागरिकों की एकजुट भावना का प्रदर्शन है।

Navbharat Live
navbharatlive.com