मराठवाड़ा स्नातक चुनाव में अब्दुल सत्तार का दांव, महायुति समर्थित सतीश चव्हाण की बढ़ी चुनौती

Marathwada Graduate Constituency Election में अब्दुल सत्तार ने महायुति समर्थित सतीश चव्हाण के बजाय शरद पवार गुट के उम्मीदवार प्रतापसिंह पाटिल के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।
Marathwada Graduate Election Abdul Sattar Supports Pratap Patil
सतीश चव्हाण, शरद पवार और प्रतापसिंह पाटिल(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अब्दुल सत्तार ने प्रतापसिंह पाटिल के समर्थन में प्रचार किया।

  • महायुति ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सतीश चव्हाण को समर्थन दिया है।

  • राहुल पाटिल ने भी प्रतापसिंह पाटिल को प्रथम वरीयता देने की अपील की।

Abdul Sattar Supports Pratap Patil: मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार के रुख ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

महायुति की ओर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के उम्मीदवार सतीश चव्हाण को समर्थन दिए जाने के बीच सत्तार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के उम्मीदवार डॉ. प्रतापसिंह वेद प्रकाश पाटिल के पक्ष में प्रचार किया। इससे चव्हाण के सामने राजनीतिक चुनौती बढ़ने की चर्चा शुरू हो गई है।

सत्तार ने प्रताप पाटिल के लिए मांगे प्रथम वरीयता के वोट

छत्रपति संभाजीनगर जिले के सिल्लोड स्थित शिवसेना भवन में आयोजित बैठक में विधायक अब्दुल सत्तार ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ. प्रतापसिंह पाटिल के समर्थन में प्रचार करने की अपील की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पाटिल को प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। सत्तार ने विश्वास जताया कि उच्च शिक्षित उम्मीदवार डॉ. पाटिल स्नातकों की समस्याओं को समझेंगे और उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं तक पहुंचने और पाटिल के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील भी की।

शिवसेना के विधायक सत्तार का सहयोगी दल के आधिकारिक समर्थित उम्मीदवार के बजाय दूसरे दल के प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर उतरना महायुति के भीतर मतभेदों को चर्चा में ले आया है। हालांकि, इस घटनाक्रम का चुनावी नतीजों पर कितना असर पड़ेगा, यह मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।

Marathwada Graduate Election Abdul Sattar Supports Pratap Patil
ठाणे में उल्हासनगर की श्मशान भूमि में बदहाली पर दीपक बलेचा की चेतावनी, सुधार नहीं तो करेंगे आमरण अनशन

बैठक में शिवसेना के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

परभणी के विधायक राहुल पाटिल ने भी इस बैठक में प्रताप सिंह पाटिल के समर्थन की अपील की। उन्होंने मौजूदा विधायक सतीश चव्हाण के कामकाज को लेकर स्नातकों में नाराजगी होने का दावा किया। सिल्लोड स्थित शिवसेना भवन में आयोजित बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान वरिष्ठ नेता द्वारकाभाऊ पाथरीकर, शिवसेना के जिला प्रमुख डॉ. मनोज राठौड़, तालुका प्रमुख केशवराव तायड़े और कृष्ण लहाने सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

Marathwada Graduate Election Abdul Sattar Supports Pratap Patil
नागपुर में खाद्य सुरक्षा कार्रवाई के बाद 11 लाइसेंस किए बहाल, जांच का सिस्टम कितना मजबूत?

विधायक अब्दुल सत्तार ने कार्यकर्ताओं से डॉ. प्रतापसिंह पाटिल के समर्थन में प्रचार करने और उन्हें प्रथम वरीयता का मत दिलाने की अपील की। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाने तथा स्नातक मतदाताओं तक उम्मीदवार का पक्ष पहुंचाने का आह्वान किया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com