Chhatrapati Sambhajinagar: गैज्युईटी कोष के पैसे से खरीदी जिनिंग, चार लोगों पर धोखाधड़ी का मामला

Gratuity Fund Fraud: छत्रपति संभाजीनगर में गैज्युईटी कोष की राशि से जिनिंग खरीदने और 7 करोड़ के सौदे को 2.11 करोड़ में करने का आरोप है। मामले में चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
gratuity fund ginning purchase fraud case chhatrapati sambhajinagar
जिनिंग खरीद धोखाधड़ी एआय फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gadekar Ginning And Pressing: छत्रपति संभाजीनगर जिले के फुलंब्री तहसील के डोंगरगांव कवाड स्थित गाडेकर जिनिंग एंड प्रेसिंग की खरीद में बैंक कर्मचारियों के समूह गैज्युईटी कोष की राशि का कथित रूप से इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आदर्श बैंक के संचालकों और अधिकारियों ने कैनरा बैंक के तत्कालीन अधिकारियों से मिलीभगत कर जिनिंग को बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर खरीदा।

इस मामले में जिन्सी पुलिस थाने में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सेवानिवृत्त प्राध्यापिका जयश्री विष्णु गाडेकर ने शिकायत दर्ज कराई है। डोंगरगांव कवाड में गट नंबर 367 की 2 हेक्टेयर 43 वर्गमीटर जमीन पर उनकी गाडेकर जिनिंग एंड प्रेसिंग स्थित है। इस संपत्ति पर कैनरा बैंक का करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपए का कर्ज था।

gratuity fund ginning purchase fraud case chhatrapati sambhajinagar
पुणें से लाखों आंदोलनकारियों पहुंचे मुंबई, आरक्षण देना सरकार की जिम्मेदारी: जरांगे पाटिल

7 करोड़ का सौदा 2.11 करोड़ में करने का आरोप

शिकायत के अनुसार, जिनिंग बेचने के लिए जयश्री गाडेकर और आदर्श बैंक से जुड़े अंबादास मानकापे तथा उनके पुत्र संदीप मानकापे के बीच बातचीत हुई थी। जमीन और जिनिंग की कीमत 6 करोड़ 56 लाख 43 हजार रुपए आंकी गई थी। गाडेकर परिवार ने करीब 7 करोड़ रुपए में सौदा करने की बात कही थी। बातचीत के बाद सौदा तय होने का दावा किया गया है।

कैनरा बैंक के अधिकारी से मिलीभगत

इसके बाद मानकापे ने कैनरा बैंक से जिनिंग पर बकाया कर्ज की जानकारी ली। आरोप है कि जालना रोड स्थित कैनरा बैंक शाखा के अधिकारी से मिलीभगत कर जिनिंग की खरीद केवल 2 करोड़ 11 लाख 10 हजार 1 रुपए में कर ली गई। इसके बाद बिक्री प्रमाणपत्र प्राप्त कर जिनिंग का कब्जा ले लिया गया।

gratuity fund ginning purchase fraud case chhatrapati sambhajinagar
नासिक से मुंबई निकला आदिवासी छात्रों का उलगुलान मोर्चा, पुलिस से झड़प के बाद 15 हिरासत में

आदर्श बैंक के संचालक और अधिकारियों पर भी कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलने के बाद जयश्री गाडेकर ने जांच की। इस दौरान कथित रूप से सामने आया कि खरीद और मुंबई में स्टांप शुल्क के भुगतान के लिए आदर्श महिला नागरी सहकारी बैंक के कर्मचारियों के समूह गैज्युईटी कोष के खाते से राशि का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि कर्मचारियों के लिए सुरक्षित इस राशि का उपयोग जिनिंग खरीदने में किया गया।

शिकायत के आधार पर संदीप मानकापे पाटील, अंबादास मानकापे, आदर्श बैंक के प्रबंधक तथा कैनरा बैंक के तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अशोक भंडारे मामले की जांच कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com