छत्रपति संभाजीनगर में दो ममेरे भाइयों ने मिलकर की युवक की हत्या, बीच-बचाव करने वाला दोस्त भी घायल

Youth Killed In Hammer Stick Attack: छत्रपति संभाजीनगर में पुराने विवाद में दो ममेरे भाइयों ने कचरा वाहन चालक फारेस की हथौड़े और डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी। बचाने आया दोस्त भी घायल हुआ।
Chhatrapati Sambhajinagar Youth Killed
मृचक और दो आरोपियों की फोटो(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Youth Killed: पुराने विवाद के चलते मनपा के कचरा वाहन पर ठेका चालक के रूप में कार्यरत युवक पर उसके दो ममेरे भाइयों ने लोहे के हथौड़े व डंडे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

मित्र को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य युवक पर भी आरोपियों ने हमला कर गंभीर रूप से चोटिल कर दिया। कानून व्यवस्था को चुनौती देने की यह घटना 30 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे मदनी चौक से टाकलकर सोसायटी क्षेत्र में हुई।

पुराने विवाद को लेकर दोनों बहस

मृतक की शिनाख्त फारेस अब्दुल अजीज अलकसेरी (32, निवासी कासंबरी दरगाह, पड़ेगांव) के रूप में हुई है। घटना के बाद जिन्सी पुलिस ने जांच करते हुए कुछ ही घंटों मडे दोनों आरोपियों अहमद खलील बादाम (40) व अदनान खलील बादाम (35, दोनों निवासी टाकलकर सोसायटी, बारी कॉलोनी) को दबोच लिया।

मृतक फारेस के दोस्त सैयद शहजाद अली उर्फ सिराज सैयद नासेर अली (30, कासंबरी दरगाह, पड़ेगांव) ने शिकायत दर्ज कराई कि रविवार सुबह फारेस अपने मित्र के साथ कचरा वाहन लेकर मदनी चौक क्षेत्र में पहुंचा था। फारेस गाड़ी से उतरकर सुपरवाइजर से बात कर रहा था कि अहमद व अदनान वहां पहुंचे।

बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त को भी जमकर पीटा

अदनान के हाथ में हथौड़ा व अहमद के हाथ में लकड़ी का डंडा था। समझा जाता है कि पुराने विवाद को लेकर दोनों ने फारेस से बहस करने के बाद उसके सिर व गर्दन पर वार किए।

हमले से बचने की कोशिश में फारेस के बाएं हाथ में भी गंभीर चोट लगी। फारेस के बीच-बचाव के लिए शहजाद बीच में आने पर आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।

अदनान ने हथौड़े से शहजाद के कान पर व अहमद ने डंडे से उसके सिर पर वार किया। दोनों के घायल होकर गिरने के बाद मौके पर मौजूद शोएब व शहबाज ने उन्हें घाटी अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच, उपचार के दौरान शाम करीब 5.30 बजे फारेस की जीवन ज्योति बुझ गई।

Chhatrapati Sambhajinagar Youth Killed
मुंबई में 24 घंटे मिलेगी शौचालय, पानी और लॉन्ड्री की सुविधा महज 150 रुपए में, गोयल ने किया केंद्र का उद्घाटन

गाली-गलौज और पैसों की मांग से था परेशान

पुलिस ने बताया कि फारेस आरोपियों के मामा का बेटा था। वह समय-समय पर आरोपियों से पैसों की मांग करता था व उनके साथ गाली-गलौज भी करने से दोनों उससे परेशान थे। बताया गया कि रविवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

प्राथमिक जांच में इसी विवाद के चलते हमला किए जाने की बात सामने आई है। अहमद खलील बादाम चालक जबकि अदनान खलील बादाम जिम ट्रेनर है। घटना के बाद छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने टाकलकर सोसायटी क्षेत्र में तलाश कर दोनों को रात में गिरफ्तार कर लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com