छत्रपति संभाजीनगर: नवरात्रि पर तुलजाभवानी की ज्योत ला रहे 3 युवक हादसे में मृत, कंटेनर की बाइक से हुई टक्कर

Chhatrapati Sambhajinagar Tuljapur Devotees Road Accident: संभाजीनगर के पिंपलगांव पांढरी में तुलजापुर से देवी की ज्योत लेकर लौट रहे 3 युवकों की मौत और 1 गंभीर घायल, कंटेनर की बाइक से हुई टक्कर।
Chhatrapati Sambhajinagar Accident Container Collision Navratri
तुलजाभवानी की ज्योत लेकर लौट रहे 3 श्रद्धालुओं की मौतसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • तुलजापुर से मां तुलजाभवानी की ज्योत लेकर लौट रहे थे चार युवक

  • पिंपलगांव पांढरी इलाके में कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर

  • अक्षय राजपूत, अमोल ओट और गोरख म्हस्कर की मौत

  • घायल शुभम आधाने का अस्पताल में उपचार जारी

Chhatrapati Sambhajinagar Accident Container Collision Navratri: छत्रपति संभाजीनगर, नवरात्रि के लिए मां तुलजाभवानी की ज्योत लेकर लौट रहे चार युवकों की बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई। शनिवार रात पिंपलगांव पांढरी इलाके में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अक्षय राजपूत, अमोल ओट और गोरख म्हस्कर के रूप में हुई है। घायल युवक शुभम आधाने का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Chhatrapati Sambhajinagar Accident Container Collision Navratri
ठाणे: जनता के टैक्स के पैसे पर डाका, 33 साल से गायब है 85 लाख का हिसाब; MBMC अधिकारियों की बड़ी लापरवाही

तुलजापुर से दर्शन कर लौट रहे थे युवक

जानकारी के अनुसार, चारों युवक मां तुलजाभवानी के दर्शन करने के लिए तुलजापुर गए थे। वहां से नवरात्रि के लिए देवी की ज्योत लेकर वे बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पिंपलगांव पांढरी इलाके में पीछे से आए कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि शुभम आधाने गंभीर रूप से घायल हो गया। एक ही हादसे में तीन युवकों की जान जाने से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और दुर्घटना की जांच शुरू की गई। हादसे के बाद फरार हुए कंटेनर चालक की तलाश जारी है। पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों और वाहन से जुड़े विवरणों की जांच कर रही है।

Chhatrapati Sambhajinagar Accident Container Collision Navratri
ठाणे: जनता के टैक्स के पैसे पर डाका, 33 साल से गायब है 85 लाख का हिसाब; MBMC अधिकारियों की बड़ी लापरवाही

खुलताबाद क्षेत्र में शोक

शुभ नवरात्रि के अवसर पर मां तुलजाभवानी की ज्योत लेकर लौट रहे युवकों की मौत की खबर से खुलताबाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। धार्मिक यात्रा से लौटते समय हुए इस हादसे ने परिवारों और स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com