त्योहारों से पहले FDA का बड़ा एक्शन! छत्रपति संभाजीनगर में 20.72 लाख का खाद्य स्टॉक जब्त, 4 लाइसेंस निलंबित

Sambhajinagar FDA Oil Seizure: छत्रपति संभाजीनगर में FDA ने चार प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर 20.72 लाख रुपये का खाद्य तेल, नारियल पाउडर और मसाले जब्त किए। चारों के खाद्य लाइसेंस निलंबित।
Chhatrapati Sambhajinagar FDA Raid 20 Lakh Food Oil Seizure
छत्रपति संभाजीनगर एफडीए छापे में 20 लाख का खाद्य तेल जब्तसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • छत्रपति संभाजीनगर, सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र अभियान के तहत चार प्रतिष्ठानों पर FDA की कार्रवाई।

  • खाद्य तेल, नारियल पाउडर और मसालों का कुल 20,72,669 रुपये का स्टॉक जब्त।

  • चारों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए।

  • ओम श्रीनाथ इंडस्ट्रीज में स्वच्छता, वेंटिलेशन और तकनीकी व्यवस्था से जुड़ी खामियां मिलीं।

  • पुराना मोंढा, नया मोंढा, पंढरपुर और चिकलथाना MIDC क्षेत्र में की गई जांच।

Chhatrapati Sambhajinagar FDA Raid 20 Lakh Food Oil Seizure: त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए FDA ने छत्रपति संभाजीनगर के चार प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर 20.72 लाख रुपये का खाद्य स्टॉक जब्त किया। खाद्य तेल, नारियल पाउडर और मसालों से संबंधित इस कार्रवाई में चारों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। ओम श्रीनाथ इंडस्ट्रीज में स्वच्छता और तकनीकी व्यवस्था से जुड़ी कई खामियां भी मिलीं।

त्योहारों से पहले FDA की कार्रवाई, 20.72 लाख का खाद्य स्टॉक जब्त

छत्रपति संभाजीनगर, त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने जांच अभियान तेज कर दिया है। सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र अभियान के तहत शहर के पुराना मोंढा, नया मोंढा, पंढरपुर और चिकलथाना MIDC क्षेत्र में स्थित चार प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान खाद्य तेल, नारियल पाउडर और मसालों का कुल 20 लाख 72 हजार 669 रुपये का स्टॉक जब्त किया गया। प्रशासन ने चारों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस भी निलंबित कर दिए हैं।

सहआयुक्त श्रीकांत रा. करकले और सहायक आयुक्त डी.वी. पाटील के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण, स्वच्छता और लेबलिंग से जुड़े पहलुओं की जांच की गई।

जय मिश्री ट्रेडर्स से 5.36 लाख का तेल जब्त

जाफर गेट स्थित मेसर्स जय मिश्री ट्रेडर्स पर कार्रवाई के दौरान रिफाइंड सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का 5 लाख 36 हजार 329 रुपये का स्टॉक जब्त किया गया। इसमें विभिन्न ब्रांडों का पैक्ड तेल और टैंकों में रखा खुला तेल शामिल था। यह कार्रवाई वी. टी. रोडे की टीम ने की।

Chhatrapati Sambhajinagar FDA Raid 20 Lakh Food Oil Seizure
छत्रपति संभाजीनगर के VIP रोड पर मनपा की कार्रवाई का डर! संपत्ति मालिक खुद हटाने लगे अतिक्रमण, दो दिन की मोहलत

ओम श्रीनाथ इंडस्ट्रीज में मिलीं कई खामियां

तेल की री-पैकिंग करने वाली ओम श्रीनाथ इंडस्ट्रीज से सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का कुल 14 लाख 8 हजार 640 रुपये मूल्य का स्टॉक जब्त किया गया। इसमें 5,604 लीटर सोयाबीन तेल और 676 लीटर सूरजमुखी तेल शामिल बताया गया है। यहां निरीक्षण के दौरान स्वच्छता और तकनीकी व्यवस्था से संबंधित कई कमियां सामने आईं। कार्रवाई प्रा. पी. पी. सुरसे की टीम ने की।

विभाग के अनुसार, प्रतिष्ठान में तेल की प्रयोगशाला जांच के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं थे। पूर्णकालिक तकनीकी कर्मचारी की कमी के साथ फर्श और मशीनों पर तेल जमा होने, खाद्य कचरा पाए जाने तथा वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं होने जैसी समस्याएं भी मिलीं।

Chhatrapati Sambhajinagar FDA Raid 20 Lakh Food Oil Seizure
दिवाली से पहले महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन! 12.74Cr का माल जब्त, 68 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड व 22 FIR

नारियल पाउडर और मसाले भी जब्त

जाधववाड़ी के नया मोंढा स्थित बॉम्बे ड्राय फ्रूट्स एंड मसाला से शिखर ब्रांड का 431 किलोग्राम नारियल पाउडर जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 29 हजार 300 रुपये बताई गई है। यहां फरीद सिद्दीकी और प्रशांत अजिंठेकर की टीम ने कार्रवाई की।

वहीं, MIDC स्थित एलएम स्पाइसेस से अंबाड मसाले ब्रांड का 143 किलोग्राम धनिया पाउडर और 103 किलोग्राम मिर्च पाउडर जब्त किया गया। दोनों उत्पादों का कुल मूल्य 98 हजार 400 रुपये आंका गया। इस कार्रवाई में पी. एस. अजिंठेकर और फरीद सिद्दीकी की टीम शामिल रही।

खाद्य सुरक्षा जांच तेज

त्योहारों के मद्देनजर FDA ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया है। FDA विभाग की कार्रवाई में चार प्रतिष्ठानों का स्टॉक जब्त करने के साथ उनके खाद्य लाइसेंस भी निलंबित किए गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com