छत्रपति संभाजीनगर में 93,268 किसानों को अब तक 698.93 करोड़ रूपये की कर्जमाफी, तीसरे चरण में 180 करोड़ जारी

Chhatrapati Sambhajinagar Farmer Loan Waiver: संभाजीनगर में कर्जमाफी योजना के तीसरे चरण में 18,323 किसानों को 180.43 करोड़ रुपये का लाभ मिला। 3 चरणों में अब तक 93,268 किसानों को 698.93 करोड़ मिले।
Chhatrapati Sambhajinagar Farmer Loan Waiver 180 Crore
किसान कर्जमाफी योजना(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Sambhajinagar Farmer Loan Waiver 180 Crore: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना के तीसरे चरण में जिले के 18,323 किसानों को 180 करोड़ 43 लाख रुपये की कर्जमाफी का लाभ मिला है।

पहले और दूसरे चरण को मिलाकर अब तक छत्रपति संभाजीनगर जिले के 93,268 किसानों के खातों में कुल 698 करोड़ 93 लाख रुपये जमा किए जा चुके हैं।

3 चरणों में किसानों के खातों में जमा राशि हुई

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना के तहत पहले चरण में 35,540 खातों में 231 करोड़ 16 लाख रुपये जमा किए गए थे। वहीं, दूसरे चरण में 39,405 कर्ज खातों में 287 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि पहुंचाई गई।

तीसरे चरण में आधार प्रमाणीकरण पूरा कर चुके पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे कर्जमाफी की राशि जमा की गई। इसमें जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के 1,929 कर्ज खातों में 8.84 करोड़ रुपये, जबकि राष्ट्रीयकृत और वाणिज्यिक बैंकों के 16,394 खातों में 171.59 करोड़ रुपये जमा किए गए।

1.90 लाख किसानों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज

जिले के विभिन्न बैंकों की ओर से किसान कर्जमाफी योजना के तहत 1,90,701 किसानों की जानकारी कर्जमाफी पोर्टल पर दर्ज की गई थी। इनमें से 1,26,286 किसानों के नाम आधार प्रमाणीकरण के लिए सूचीबद्ध किए गए। प्रक्रिया के दौरान अब तक 1,02,999 किसानों ने आधार प्रमाणीकरण पूरा कर लिया है।

आधार प्रमाणीकरण पूरा करने वाले पात्र किसानों को योजना का लाभ सीधे उनके बैंक खातों में दिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से शेष किसानों से भी समय पर आधार प्रमाणीकरण पूरा करने की अपील की जा रही है, ताकि पात्र लाभार्थी कर्जमाफी योजना के लाभ से वंचित न रहें।

Chhatrapati Sambhajinagar Farmer Loan Waiver 180 Crore
सोलापुर AI कैंपस को कितना पानी मिलोगा? धैर्यशील मोहिते पाटील ने सरकार को चिट्ठी लिख मांगी विस्तृत रिपोर्ट

23,287 किसान अभी भी ई-केवाईसी से वंचित

जिला उपनिबंधक समृत जाधव ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य है। छत्रपति संभाजीनगर जिले के 23,287 किसानों का प्रमाणीकरण अभी बाकी है। संबंधित किसान निकटतम आपले सरकार सेवा केंद्र पर जाकर तुरंत ई-केवाईसी पूर्ण कराएं।

Chhatrapati Sambhajinagar Farmer Loan Waiver 180 Crore
छत्रपति संभाजीनगर में 3.80 करोड़ रूपये की साइबर ठगी, 75 वर्षीय महिला को 14 दिनों तक किया Digital Arrest
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com