मराठवाड़ा में सूखे की स्थिति पर सरकार गंभीर, संजय शिरसाट ने कहा- जल्द घोषित किया जा सकता है सूखा

Sanjay Shirsat Statement: छत्रपति संभाजीनगर के पालकमंत्री संजय शिरसाट ने कहा है कि मराठवाड़ा और विदर्भ में सूखे की स्थिति पर सरकार पूरी तरह गंभीर है।
chhatrapati sambhajinagar drought situation sanjay shirsat update
संजय शिरसाट बयान(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Marathwada Drought Situation: छत्रपति संभाजीनगर जिले के पालकमंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि मराठवाड़ा और विदर्भ में सूखे की संभावित स्थिति को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने बताया कि हाल ही में मंत्रिमंडल की बैठक में सभी मंत्रियों ने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने आवश्यक उपायों के निर्देश दिए हैं और सरकारी तंत्र काम पर लग गया है। स्थिति ऐसी ही बनी रही तो जल्द ही सूखा घोषित करने की दिशा में निर्णय लिया जा सकता है।

उद्धव ठाकरे के सूखा राहत संबंधी बयान पर शिरसाट ने कहा कि सरकार ने पहले ही सूखे से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्र से मिलने वाली सहायता के लिए निर्धारित प्रक्रिया और तारीख का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र से पर्याप्त सहायता मिलने पर किसानों को अधिक राहत दी जा सकेगी।

chhatrapati sambhajinagar drought situation sanjay shirsat update
मराठवाडा मुक्ति संग्राम के लिए स्वंतत्रता सेनानियों के बलिदान का मूल्य करना असंभव: सीएम शिंदे

किसानों को हरसंभव सहायता का भरोसा

बिजली गिरने से हुई पांच मौतों पर उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को जल्द सरकारी सहायता दी जाएगी और घायलों का उपचार खर्च सरकार उठाएगी। शहर में प्रस्तावित बड़े पुल के संबंध में उन्होंने बताया कि करीब चार हजार करोड़ रुपए की परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार हो रही है। पुराने पुलों को हटाकर नया अखंड पुल बनाया जाएगा तथा तीन महीने में निविदा प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

महाविकास आघाड़ी अब अस्तित्व में नहीं: शिरसाट

शिरसाट ने ठाकरे गुट की राजनीति और उसके बयानों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शिवसेना का चुनाव चिह्न और विचार उनके साथ हैं तथा महाविकास आघाड़ी अब राज्य में प्रभावी रूप से अस्तित्व में नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com