छत्रपति संभाजीनगर: बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ में सुरक्षा में सेंध, 2 नकाबपोश महिलाओं ने तोड़े CCTV

Sambhajinagar Aurangabad High Court Breach: संभाजीनगर-औरंगाबाद हाईकोर्ट परिसर में दो अज्ञात महिलाएं कथित तौर पर दो बार घुसीं। CCTV कैमरा तोड़ने और 10 हजार रुपये के नुकसान के मामले में प्राथमिकी दर्ज।
Sambhajinagar Aurangabad High Court Breach
बॉम्बे उच्च न्यायालय की औरंगाबाद खंडपीठ परिसरसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • हाईकोर्ट परिसर में दो बार घुसीं दो अज्ञात नकाबपोश महिलाएं।

  • सुरक्षा दीवार पर लगी तारें मोड़कर परिसर में प्रवेश करने का आरोप।

  • CCTV कैमरा तोड़कर बोरी में डालने की बात सामने आई।

  • सरकारी संपत्ति को करीब 10 हजार रुपये का नुकसान।

  • पुंडलिक नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज।

Chatrpati Sambhajinagar High Court Security CCTV Camera Damage: संभाजीनगर स्थित बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ परिसर में दो अज्ञात महिलाएं कथित तौर पर दो बार घुसीं। महिलाओं ने सुरक्षा दीवार पर लगी तारें मोड़कर प्रवेश किया और CCTV कैमरा तोड़ दिया। घटना में करीब 10 हजार रुपये की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुंडलिक नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Sambhajinagar Aurangabad High Court Breach
अकोला में डेंगू और चिकनगुनिया का बढ़ता खतरा, 9 महीने में डेंगू के 155 और चिकनगुनिया के 103 मरीज दर्ज

सुरक्षा दीवार की तारें मोड़कर किया प्रवेश

छत्रपति संभाजीनगर, बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ परिसर में दो अज्ञात महिलाओं की घुसपैठ का मामला सामने आया है। चेहरे पर रुमाल बांधकर आई महिलाओं ने कथित तौर पर सुरक्षा दीवार पर लगी तारें मोड़कर परिसर में प्रवेश किया। इस दौरान CCTV कैमरे को तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया। घटना को लेकर पुंडलिक नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हाईकोर्ट के सुरक्षा विभाग में तैनात कर्मचारी अरुणा गालट की शिकायत के अनुसार, सुबह जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों को कैमरा नंबर 42 बंद मिला। इसके बाद CCTV फुटेज की जांच की गई, जिसमें संदिग्ध गतिविधि सामने आई।

तड़के 3.30 से 4 बजे के बीच घुसीं

शिकायत के मुताबिक, तड़के करीब 3.30 से 4 बजे के बीच दो महिलाएं एन-4 की ओर जाने वाली सड़क के पास स्थित सुरक्षा दीवार की तारें मोड़कर परिसर में दाखिल हुईं। इसके बाद दोनों ने बिजली वितरण केंद्र (डीपी) के पास लगे CCTV कैमरे को तोड़ दिया और उसे बोरी में डाल दिया।

बाद में परिसर में तलाश के दौरान कैमरा खराब हालत में मिला। इस घटना से सरकारी संपत्ति को करीब 10 हजार रुपये का नुकसान होने की जानकारी सामने आई है।

Sambhajinagar Aurangabad High Court Breach
छत्रपति संभाजीनगर में मकोका के शिकंजे में राहुल गिरोह, 1Cr के कर्ज के बाद 1.5Cr की रंगदारी मांगने का आरोप

दूसरी बार भी परिसर में आने के संकेत

शिकायत में यह भी बताया गया है कि CCTV कैमरा नंबर 43 के फुटेज में रात के समय दोनों महिलाओं की गतिविधियां दिखाई दीं। फुटेज के अनुसार, डीपी के पास से कोई वस्तु बाहर फेंकने के बाद दोनों दीवार फांदकर परिसर से बाहर जाती नजर आईं।

इस तरह परिसर में दो बार प्रवेश किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और परिसर में लगे निगरानी कैमरों को लेकर सवाल उठे हैं।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

बॉम्बे हाईकोर्ट सुरक्षा विभाग की कर्मचारी अरुणा गालट की शिकायत पर पुंडलिक नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों महिलाओं की पहचान और घटना के पीछे के कारणों को लेकर आगे की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com