10 दिन से लापता पति जब संभाजीनगर में मिला, पत्नी की आंखों में छलके आंसू; RPF और ‘मानवता’ ने ऐसे मिलाया

Bihar Missing Youth Reunited With Family: छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पर मिले बिहार के मानसिक रूप से तनावग्रस्त युवक को रेलवे पुलिस और 'मानवता' संस्था की पहल से 10 दिन बाद उसका परिवार वापस मिल गया।
Bihar Missing Man Found Chhatrapati Sambhajinagar Railway Station
RPF ने बिहार के युवक को परिवार से मिलायासोर्स: सोशल मीडिया
Updated on

Bihar Missing Man Found Chhatrapati Sambhajinagar Railway Station: छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पर बेसहारा हालत में मिले बिहार के एक युवक को रेलवे पुलिस और ‘मानवता’ समूह के प्रयासों से आखिरकार उसका परिवार मिल गया। करीब दस दिनों से लापता युवक को सुरक्षित देखकर उसकी पत्नी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

6 अगस्त को युवक रेलवे स्टेशन परिसर में मिला था। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी राकेश शर्मा ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था। बाद में उसे रेलवे थाने लाया गया। पुलिस निरीक्षक विरयानी कदम ने पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम और बिहार के गोपालगंज जिले का निवासी होने की जानकारी दी।

मानवता वृद्ध सेवालय का ने दिया सहारा

युवक की स्थिति को देखते हुए रेलवे पुलिस ने उसके सुरक्षित ठहराव के लिए स्थानीय संस्था ‘मानवता वृद्ध सेवालय’ से संपर्क साधा। संस्था के सुमित पंडित ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर युवक को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकीय जांच में वह मानसिक तनाव की स्थिति में मिला। उपचार के बाद उसे सेवालय में रखा गया।

पत्नी के मोबाइल नंबर से मिला परिवार

‘मानवता’ समूह के सदस्यों ने युवक से विश्वासपूर्वक बातचीत की। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर बताया। संपर्क करने पर पत्नी साकीबा साकिब अली से बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि पति करीब दस दिनों से लापता थे और परिवार उनकी तलाश कर रहा था।

Bihar Missing Man Found Chhatrapati Sambhajinagar Railway Station
अजंता की गुफाओं में फिर टपका पानी, क्या खतरे में हैं 2000 साल पुरानी चित्रकारी? जानिए क्यों होता है रिसाव

परिवार के सुपुर्द किया गया युवक

खबर मिलते ही पत्नी साकीबा अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ तुरंत बिहार से छत्रपति संभाजीनगर पहुंचीं। रेलवे पुलिस स्टेशन में पहचान संबंधी दस्तावेजों और कानूनी औपचारिकताओं की पुष्टि के बाद युवक को उसकी पत्नी और परिजनों को सौंप दिया गया। पति को सही-सलामत देखकर पत्नी भावुक हो गईं और उन्होंने रेलवे पुलिस व ‘मानवता’ समूह का धन्यवाद किया।

Bihar Missing Man Found Chhatrapati Sambhajinagar Railway Station
जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां

इस पूरे राहत कार्य को छत्रपति संभाजीनगर पुलिस अधीक्षक संदीप पालवे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी इशामोद्दीन पठान के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक विरयानी कदम सहित रेलवे पुलिस के अधिकारियों और ‘मानवता’ समूह के कार्यकर्ताओं ने इस कार्य में सहयोग किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com