पति का जाति वैधता प्रमाण-पत्र नहीं, फिर भी पत्नी को मिलेगी पेंशन; हाईकोर्ट का अहम फैसला

Aurangabad Bench Pension Ruling: बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ ने जाति वैधता प्रमाण-पत्र के अभाव में परिवार पेंशन रोकने का आदेश रद्द किया। विधवा को 12 सप्ताह में बकाया सहित पेंशन देने का निर्देश।
Sambhajinagar Bombay High Court Family Pension
महिला पेंशनर प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मृत शिक्षक का जाति वैधता प्रमाण-पत्र नहीं होने पर भी पत्नी पेंशन की हकदार।

  • हाईकोर्ट ने शिक्षाधिकारी का पेंशन नामंजूर करने वाला आदेश रद्द किया।

  • 12 सप्ताह में बकाया राशि सहित परिवार पेंशन देने का निर्देश।

  • शिक्षक मनवर तड़वी की 3 मई 2005 को सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत।

  • सोयगांव तहसील की जाकिया तड़वी को लंबे इंतजार के बाद मिली राहत।

Sambhajinagar Bombay High Court Family Pension: बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ ने स्पष्ट किया है कि मृत शिक्षक का जाति वैधता प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं होने के आधार पर उनकी विधवा पत्नी को परिवार पेंशन से वंचित नहीं किया जा सकता। अदालत ने शिक्षाधिकारी का पेंशन नामंजूर करने वाला आदेश रद्द कर 12 सप्ताह के भीतर बकाया राशि सहित परिवार पेंशन देने का निर्देश दिया है।

जाति वैधता प्रमाण-पत्र के अभाव में पेंशन रोकना अनुचित

छत्रपति संभाजीनगर शहर मे मृत शिक्षक का जाति वैधता प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं होने के आधार पर उनकी विधवा पत्नी को परिवार पेंशन से वंचित नहीं किया जा सकता। बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ ने एक अहम फैसले में यह स्पष्ट करते हुए पेंशन नामंजूर करने का आदेश रद्द कर दिया है।

न्यायमूर्ति नितिन सूर्यवंशी और न्यायमूर्ति आबासाहेब शिंदे की पीठ ने संबंधित शिक्षाधिकारी को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता को 12 सप्ताह के भीतर बकाया राशि सहित परिवार पेंशन का भुगतान किया जाए।

2005 में सड़क दुर्घटना में हुई थी शिक्षक की मौत

यह मामला छत्रपति संभाजीनगर जिले की सोयगांव तहसील के निंबायती निवासी 46 वर्षीय जाकिया तड़वी से जुड़ा है। उनके पति मनवर तड़वी वर्ष 1997 में शिक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे। 3 मई 2005 को सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया।

पति की मृत्यु के बाद जाकिया पर बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आ गई। परिवार का खर्च चलाने के लिए उन्हें मजदूरी करनी पड़ी। दूसरी ओर, पति की मृत्यु के बाद परिवार पेंशन पाने के लिए उनका प्रस्ताव विभिन्न कारणों से वर्षों तक लंबित रहा।

Sambhajinagar Bombay High Court Family Pension
नागपुर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था पर पार्षदों का हंगामा, सफाई कंपनियों के ठेके रद्द करने की मांग

दस्तावेजों की कमी से अटका रहा पेंशन प्रस्ताव

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वारिस प्रमाण-पत्र और उत्तराधिकारी प्रमाण-पत्र सहित जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता में परेशानी हुई। इसके अलावा सेवा पुस्तिका गुम होने के कारण भी पेंशन प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका। अंततः मृत शिक्षक का जाति वैधता प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं होने के आधार पर शिक्षाधिकारी ने परिवार पेंशन का प्रस्ताव नामंजूर कर दिया।

इसके बाद जाकिया तड़वी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याचिका में पेंशन नामंजूर करने के फैसले को चुनौती दी गई।

Sambhajinagar Bombay High Court Family Pension
ढाई महीने मंदिर बंद रखने के प्रस्ताव का विरोध, नासिक-त्र्यंबकेश्वर में श्रद्धालुओं द्वारा किया जा रहा है विरोध

शिक्षाधिकारी का आदेश रद्द, 12 सप्ताह में भुगतान का निर्देश

याचिकाकर्ता की दलीलों और संबंधित नियमों पर विचार करने के बाद हाईकोर्ट ने शिक्षाधिकारी का आदेश रद्द कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल जाति वैधता प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं होने के आधार पर विधवा को परिवार पेंशन से वंचित करना उचित नहीं है।

खंडपीठ ने संबंधित विभाग को 12 सप्ताह के भीतर बकाया राशि सहित परिवार पेंशन का भुगतान करने का निर्देश दिया। इस फैसले से जाकिया तड़वी को लंबे समय से लंबित पेंशन के मामले में राहत मिली है।