-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Disrupted Jayakwadi Pipeline Burst
जायकवाड़ी जलवाहिनी फटने से जलापूर्ति ठप, 19 घंटे बाद जलापूर्ति हुई बहाल; कर्मियों ने दिखाई मुस्तैदी
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Water Supply: जायकवाड़ी स्थित नई जलापूर्ति योजना की 1200 मिमी मुख्य जलवाहिनी फटने से छत्रपति संभाजीनगर की जलापूर्ति ठप हो गई। सीमित आपूर्ति शुरू की गई है, रविवार तक भरपाई का दावा।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Municipal Water Crisis: छत्रपति संभाजीनगर शहर को जलापूर्ति करने वाली जायकवाड़ी स्थित नई जलापूर्ति योजना की 1,200 मिमी क्षमता की मुख्य जलवाहिनी शुक्रवार, 17 जनवरी की सुबह 10 बजे फट जाने से जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
नतीजतन, शहर के कई हिस्सों के नागरिकों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह जलापूर्ति शुरू होते ही 160 एमएलडी पानी मिलने पर तुरंत सप्लाई शुरू की गई।
मनपा ने दावा किया है कि रविवार, 18 जनवरी को पानी कमी की भरपाई करने की पूरी कोशिश की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस नई योजना के पंप गृह में 1,200 मिमी की जलवाहिनी में रिसाव होने के बाद एहतियातन शहर की जलापूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद 700 व 900 मिमी की जलवाहिनियों की सघन जांच करने के बाद वहां से सीमित जलापूर्ति शुरू की गई।
सम्बंधित ख़बरें
संसद में हंगामे पर अरविंद सावंत का सरकार पर हमला: सदन चलाना सत्ता पक्ष का काम, राम मंदिर मुद्दे पर मांगी बहस
महाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन, मंत्री नितेश राणे ने गोवा के सीएम से मांगी मदद, जानिए नियम
गड़चिरोली में चार दिन की बारिश से तबाही, 56 पशुओं की मौत, 512 मकान प्रभावित होने से लोगों ने मांगें मुआवजे
मराठा आरक्षण पर महायुति की बढ़ी टेंशन! मनोज जरांगे 7 अगस्त से करेंगे राज्य का दौरा, आंदोलन का दिया अल्टीमेटम
ठेकेदार के कर्मचारियों ने रातभर मरम्मत कार्य कर किया पूरा
हालांकि, जिस स्थान पर लाइन फटी थी, वहां ढलान होने के चलते पानी भर गया और जिसे निकालने में काफी समय लगा। इसके पश्चात मरम्मत कार्य शुरू किया गया।
हालांकि, तकनीकी अड़चनों के चलते काम में बेहद विलंब हुआ। मनपा के कार्यकारी अभियंता किरण धांडे, उपअभियंता एमएम बाविस्कर, कनिष्ठ अभियंता आशीष वाणी, सुभाष लोहाड़े व ठेकेदार के कर्मचारियों ने रातभर मरम्मत कार्य किया।
उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा था कि शनिवार तड़के 5 बजे मरम्मत पूरी हुई, पाइप लाइन खाली होने के चलते उसे भरने में करीब पांच घंटे का समय लगा। सुबह 10 बजे टंकी में पानी पहुंचने के बाद शहर की जलापूर्ति बहाल की गई। इस पूरी प्रक्रिया में 19 घंटे बीत गए।
रोजाना 160 एमएलडी पानी की आपूर्ति
मनपा के कार्यकारी अभियंता किरण धांडे ने कहा कि, शहर में 1,200, 900 व 700 मिमी की जलवाहिनियों से रोजाना 160 से 165 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है।
पाइप फटने के चलते 700 व 900 मिमी से आने वाले पानी को सिडको हडको क्षेत्र की ओर मोड़ दिया गया। नतीजतन, शहर के मध्यवर्ती क्षेत्रों में पानी की भारी कमी हो गई। कई इलाकों में यही स्थिति रही व जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ानी पड़ी।
यह भी पढ़ें:-नासिक मनपा में महिला शक्ति का उदय, 122 में 67 महिला पार्षद, 55% सीटों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व
धांडे ने कहा कि शनिवार सुबह जलापूर्ति शुरू होते ही 160 एमएलडी पानी मिलने पर तुरंत सप्लाई शुरू की गई। रविवार, 18 जनवरी को पानी कमी की भरपाई करने की पूरी कोशिश की जाएगी।
Chhatrapati sambhajinagar water supply disrupted jayakwadi pipeline burst
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संसद में हंगामे पर अरविंद सावंत का सरकार पर हमला: सदन चलाना सत्ता पक्ष का काम, राम मंदिर मुद्दे पर मांगी बहस
Aug 04, 2026 | 11:30 AMमहाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन, मंत्री नितेश राणे ने गोवा के सीएम से मांगी मदद, जानिए नियम
Aug 04, 2026 | 11:30 AMगड़चिरोली में चार दिन की बारिश से तबाही, 56 पशुओं की मौत, 512 मकान प्रभावित होने से लोगों ने मांगें मुआवजे
Aug 04, 2026 | 11:30 AMScreen Time: बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट, स्क्रीन टाइम का असर आपकी सोच से कहीं ज्यादा
Aug 04, 2026 | 11:29 AMसिर्फ फटकार ही नहीं अब भरना होगा हर्जाना, नवी मुंबई होटल लाइसेंस निलंबन मामले में FDA को हाईकोर्ट का झटका
Aug 04, 2026 | 11:25 AMएक्ट्रेस त्रिशा पर विवादित बयान पड़ा भारी! उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु पुलिस ने किया अरेस्ट, सड़कों पर हंगामा
Aug 04, 2026 | 11:24 AMसमंदर में नहा रहे लोगों के बीच गिरा यूक्रेनी ड्रोन, धमाके के बाद मची अफरा-तफरी; सामने आया VIDEO
Aug 04, 2026 | 11:17 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM











