-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Youth Dies Due To Lack Of Treatment Zp Ceo Suspends Two Doctors
उपचार न मिलने से युवक की मृत्यु, जिप सीईओ ने किया दो डाक्टरों को निलंबित
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
चिमूर. आज सुबह 7 बजे नेरी निवासी संजय गराटे को उपचार के लिए नेरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए दाखिल किया गया. किंतु स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर न होने से उसे उपचार लाभ नहीं मिला और बिना उपचार के युवक की मौत हो गई. इसकी सूचना मिलते ही जिप सीईओ डा. मिताली सेठी ने दो डाक्टरों को निलंबित कर दिया है.
बिना उपचार के संजय शिवा गराटे (35) के मृत्यु की घटना ज्ञात होते ही स्थानीयों की भीड उमड पडी. डाक्टरों के निलंबन की मांग करने पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति निर्माण हो गई. परिजन डा. मंगेश मंगर और डा. निखिल कामडी के निलंबन की मांग की. जब तक दोनों को निलंबित नहीं किया जाता है तब तक शव विच्छेदन न करने की चेतावनी दी. सूचना मिलते ही थानेदार गभणे, एपीआई गायकवाड ने स्थिति को संभाला और शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए चिमूर उपजिला अस्पताल भेज दिया.
इसकी सूचना मिलते ही जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजकुमार गहलोत, टीएमओ मेश्राम स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी हासिल की. इस अवसर पर शिक्षा सभापति रेखा कारेकर, रोगी कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज मामीडवार, सभापति लता पिसे उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
हिट एंड रन; चंद्रपुर में भिसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों को रौंदा, फरार चालक की तलाश अभी जारी
चंद्रपुर में बाढ़ से मचा हाहाकार, वर्धा-इराई नदी में उफान से डूबे कई गांव, महाराष्ट्र-तेलंगाना का संपर्क टूटा
ताडोबा से लौट रहे परिवार के सामने अचानक आई बाघिन छोटी मधु, 3 शावकों संग दुर्लभ नजारा VIDEO में कैद
चंद्रपुर में आकाशीय बिजली का कहर: चिमूर में 19 वर्षीय युवक की मौत, सिंदेवाही का विट्ठल मंदिर क्षतिग्रस्त!
कांग्रेस जिप सदस्य डा. सतीश वारजुकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे. जब तक डाक्टरों को सस्पेंड नहीं किया जाता तब तक अस्पताल कार्यालय से न जाने की चेतावनी देकर ठिया आंदोलन शुरु किया. इसकी सूचना जिला मुख्यालय तक पहुंचने पर तत्काल जिप सीईओ डा. मिताली सेठी ने दोनों डाक्टरों को सस्पेंड कर दिया.
विधायक भांगडिया ने ली दखल
सूचना मिलते पर क्षेत्रीय विधायक भांगडिया ने डाक्टरों के निलंबित कर दोनों डाक्टरों की डिग्री रद्द कर दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कौसिंल से की है. स्वास्थ्य केंद के सभी कर्मचारियों का तत्काल तबादला कर सभी पदों को नये से भरने की मांग प्रशासन से की है.
Youth dies due to lack of treatment zp ceo suspends two doctors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दूध मिलावट विवाद पर दिलीप वलसे पाटिल का विरोधियों पर पलटवार, आरोप साबित हुए तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास
Aug 04, 2026 | 08:38 AMकान्हा टाइगर रिजर्व में महिला की जान लेने वाली आदमखोर बाघिन T-27 का रेस्क्यू, भेजी गई वन विहार भोपाल
Aug 04, 2026 | 08:21 AMटी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
Aug 04, 2026 | 08:21 AMUP TGT PGT 2026: परीक्षा पैटर्न में हुआ ऐतिहासिक बदलाव, पहली बार लगेगी नेगेटिव मार्किंग; जानें नया सिलेबस
Aug 04, 2026 | 08:12 AMUP विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार, एक्सप्रेसवे, रोजगार और किसानों के लिए खुल सकता है खजाना
Aug 04, 2026 | 08:09 AMRashami Desai Career: उतरन की तपस्या से घर-घर में छाईं रश्मि देसाई, भोजपुरी से बॉलीवुड तक छोड़ी छाप
Aug 04, 2026 | 08:08 AMदेश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
Aug 04, 2026 | 08:03 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














