बाईक का टायर फटने से युवक की मौत, मासल रोड पर पोल्ट्री फार्म के पास हुआ हादसा

death
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

चंद्रपुर. चिमूर नगर परिषद क्षेत्र के भूमि एम्पायर के सामने मासल की ओर जानेवाले बाईपास रोड पर पोल्ट्रीफार्म के पास बजाज पल्सर दुपहिया वाहन क्र. एमएच 40 बी.एस. 7918  का टायर फटने से हुई दुर्घटना में बाईक के पीछे बैठे युवक की घायल होने के कारण मौत हो गई. यह हादसा शनिवार की रात 9.30 बजे के बीच हुआ. मृतक का नाम अमित विजय पंचभाई 20 है जो कि चिमूर का निवासी है.

मांगलगांव का मूल निवासी और चिमूर में वर्तमान में रहनेवाले विजय रामचंद्र पांचभाई का पुत्र अमित वरोरा स्थित पॉलीटेक्निक कालेज में पढ रहा था. इस समय ग्रीष्मकालिन अवकाश होने से वह घर आया हुआ था. शनिवार की रात भोजन करने के बाद घुमकर आता हूं कहकर घर से निकला था. अमित के मित्र चयन भगवान चौधरी के बाईक पर सवार होकर दोनों ताडोबा बाईपास से मासल रोड पर जा रहे थे.

पोल्ट्रीफार्म के पास बाईक का टायर फटने से वाहन से चयन का नियंत्रण हट गया और दुपहिया सडक पर गिरने से अमित भी गिर पडा और उसके सिर पर गंभीर चोट आने से उसे बुरी तरह घायल अवस्था में उसके दोस्तों ने उसे तुरंत उपचार के लिए उपजिला अस्पताल में भरती किया और उसके परिवार को इसकी जानकारी दी. अमित की हालत नाजुक होने से उसे नागपुर रैफर किया गया परंतु बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई. इस घटना की जानकारी चिमूर पुलिस को दी गई. पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com