बड़ा हाथ मारने के चक्कर में डाकघर में घुसा चोर, अंदर जाकर देखा तो हो गया हैरान
Chandrapur News: चंद्रपुर जिले के वरोरा में चोर ने डाकघर में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन नकद राशि न मिलने से बैरंग लौट गया। डाकघर रोज पुलिस स्टेशन में जमा करता है नकदी। पुलिस ने मामला दर्ज किया।
- Written By: आकाश मसने
चंद्रपुर के वरोरा का पोस्ट ऑफिस (फोटो नवभारत)
Chandrapur Crime News: डाकघर में कभी नकद राशि नहीं रखते जो भी राशि रहती है। उसे रोज पुलिस स्टेशन में रखने का प्रावधान सालों से चल रहा है। संभवत: इस बात से अनजान चोर ने बड़ा हाथ मारने के इरादे से डाकघर की खिड़की के रॉड तोडकर भीतर प्रवेश किया। किंतु वहां से उसे बैरंग लौटना पड़ा। यह घटना सामने आने पर पोस्टमास्टर ने वरोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
3 सितंबर को सुबह 9 बजे जब पोस्ट ऑफिस खोला तो पोस्ट मास्टर ने देखा अलमारी, ड्रॉअर के दरवाजे खुले है और सामान अस्त व्यस्त दिखाई दिया। इसकी जानकारी पोस्ट मास्टर जीवने ने थानेदार अजिंक्य तांबड़े को दी घटना की गंभीरता को देखते थानेदार स्वयं अपने स्टॉफ के साथ पोस्ट ऑफिस पहुंचे।
खिड़की के दो रॉड तोड़कर घुसा था अंदर
खोजबीन करने पर दीवार की एक खिड़की के दो रॉड टूटे दिखाई दिये। इससे अनुमान लगाया कि चोर बड़ा हाथ मारने के इरादे से खिड़की से घुसा, किंतु भीतर कुछ नहीं मिलने पर वह खाली हाथ लौट गया। इससे डाकघर के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
सम्बंधित ख़बरें
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
अभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
198 स्कूलों में एक अकेले शिक्षक पर चल रही मजधार, 3,841 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
चलती लोकल ट्रेन के सामने आया युवक, वसई-नालासोपारा के बीच में हाईवोल्टेज ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में महाराष्ट्र के 6 टीचर हुए सम्मानित, राष्ट्रपति ने देशभर के 81 शिक्षकों को दिया पुरस्कार
शहर में नशेड़ी बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। लोगो के मुताबिक इस शहर में पुलिस का खौफ न रहने से अनेक अवैध धंधे बढ़ गए है। लोगों में चर्चा है कि अवैध धंधों को नजरअंदाज कर रहे है इस लिए शहर और अगल बगल में बड़े जोर से चोरी, गांजा, चरस, अवैध शराब, सट्टा बड़े पैमाने पर शुरू है।
इस काली कमाई से बड़े पैमाने पर युवक नशे के गिरफ्त में फंसने से अनेक परिवारों में अशांति का माहौल बन रहा रहे है। वरोरा पुलिस स्टेशन की बर्खास्त हुई डीबी दल की स्थापना न होने से जिम्मेदारी तय करना कठिन हो रहा है। डीबी दल का गठन न होने से शहर में अपराध तेजी से बढ़ रहे है। डाकघर में चोरी के प्रयास से स्पष्ट होता है कि अब तो सरकारी कार्यालय भी चोरों के निशाने पर है।
