80 हजार के सागौन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Two accused arrested with teak worth 80 thousand, two absconding
Published on
Updated on
  • राजुरा वनिवभाग की कार्रवाई

चंद्रपुर. अवैध रूप से सागौन तोडकर लेकर फर्निचर व्यवसायी को बेचने के मामले में राजुरा वनविभाग ने मामला दर्ज किया है. फर्निचर व्यवसायी के घर छापा मारकर 80 हजार रुपयों का माल समेत सागौन जब्त किया गया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि फर्निचर व्यवसायी समेत एक आरोपी फरार है. एक आरोपी राजुरा नगर पालिका पूर्व सभापति का पति होने की जानकारी है.

20 जुलाई को राजुरा वनरक्षक नियमित रूप से गश्त कर रहे थे. आरक्षित वन के कक्ष क्र. 156 में साईकिल द्वारा अवैध रूप से सागैान पेड तोडकर लकडा ले जते हुए आरोपी पाये गए. आरोपियों का पीछा किया गया. आरोपी इंदिरनगर निवासी विजय आत्राम, और बंडू कोडपे को हिरात में लेकर पूछता की गई. 

इन दोनों की जानकारी के आधार पर राजुरा स्थित इंदिरा नगर के भारत रोहणे के घर वनकर्मियों ने छापा मारकर जांच की तो अवैध रूप से रखा सागौन एवं उसके कट किए गए साईज पाए गए. घटनास्थल से लगभग 80 हजार रुपये का सागौन और अन्य औजार वन कर्मियों ने जब्त किया. 

इस मामले में वन अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कियाग या. फरार आरोपी की  जांच वन कर्मचारी कर रहे है. उक्त कार्रवाई उपवनसंरक्षक श्वेता बोड्डू, सहायक वनसंरक्षक श्रीकांत पवार के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र अधिकारी सुरेश येलकेवाड, क्षेत्र सहायक प्रकाश मत्ते, वनरक्षक पवन मंदुलवार, और वनरक्षक कर रहे है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com