-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- There Is A Lot Of Chaos In Medical Metropolitan Bjps Request To The District Magistrate
मेडिकल में अव्यवस्था का अंबार, महानगर भाजपा का जिलाधिकारी को निवेदन
- Written By: नवभारत डेस्क

- मेडिकल की अवस्था करें दूर- मुनगंटीवार
चंद्रपुर. चंद्रपुर स्थित शासकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में मरीजों का हाल बेहाल हो रहा है.दवाईयां भंडार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होने से मरीजों के रिश्तेदारों को बेवजह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस अव्यवस्था को दूर कर तुरंत दवाईयों का भंडार उपलब्ध कराये ऐसी मांग विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने वैद्यकीय शिक्षण मंत्री को प्रेषित पत्र में की है.
शहर भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
इस संदर्भ में एक निवेदन महानगर भाजपा की ओर से जिलाधिकारी को सौपकर चेतावनी दी गई है कि सुविधा उपलब्ध कराने में देरी हुई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा. निवेदन सौपनेवाले शिष्टमंडल में भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष डा. मंगेश गुलवाडे, कोषाध्यक्ष प्रकाश धारणे, महासचिव सुभाष कासनगोट्टूवार, रवींद्र गुरनुले, डा.दीपक भट्टाचार्य, आलीम शेख, मोहम्मद जिलानी,प्रफुल राजपुरोहित, डा. किरण देशपांडे, रहांगडाले, पी.एल. लोई, विनय कावडेकर, नितीन गुप्ता आदि की उपस्थिति थी.
मरीज को बाहर से दवा खरीद कर लाने की दी पर्ची
उल्लेखनीय है कि जिला सामान्य अस्पताल में कन्हैयालाल तिवारी पैर की बीमारी के चलते आपरेशन के लिए वार्ड क्र. 7 में भरती है. उन पर 31 दिसंबर को आपरेशन किया जाना था. उन्हें कुछ दवाईयां बाहर से मेडिकल से लाने का प्रिस्क्रिप्शन अस्पताल के वैद्यकीय अधिकारी ने 30 दिसंबर को दिया था. उक्त मरीज विधायक मुनगंटीवार के कार्यालयीन सहयोगी से संपर्क कर अच्छे उपचार और मुफ्त औषधिपचार की गुहार लगा रहे थे. तिवारी ने उक्त प्रिस्क्रिप्शन विधा. मुनगंटीवार के कार्यालयीन सहयोगी को भेजा.
उक्त वैद्यकीय सामग्री की कीमत 1104 रुपये होने की जानकारी विधायक मुनगंटीवार को मिलने पर उन्होने उक्त सामाग्री देने के लिए कार्यालय सहयोगियों को निर्देश दिए और यह मामला सामने आया. ऐसी परिस्थिति अन्य वार्ड के प्रत्येक मरीजों के साथ हो रही है.आईसीयू विभाग में मुख्य वैद्यकीय अधिकारी उपस्थित ना होने से मरीजों की मौत होने की घटनाएं हो चुकी है.
मरीजों में छायी है दहशत
इस अस्पताल के प्रशासन की उदासीनता के कारण मरीजों के रिश्तेदारों में भय का वातावरण निर्माण है. मुख्य वैद्यकीय अधिकारी का सुबह का राऊंड होने के बाद दूसरे दिन मुख्य वैद्यकीय अधिकारी मरीजों की जांच के लिए नहीं आते है. बीच में मरीजों की कोई जांच नहीं की जाती है.
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर और बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 77.60 करोड़ की विकास परियोजनाएं जारी
NEET पेपर लीक मामले में चंद्रपुर में जनाक्रोश: हजारों युवाओं और छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया महाधरना
Chandrapur Protest: चंद्रपुर में ST कर्मचारियों का आंदोलन शुरू, 22 सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन
चंद्रपुर में युवक की आत्महत्या के बाद बड़ा एक्शन, 3 पुलिसकर्मी हटाए गए, CID करेगी जांच
आर्थों सर्जरी के लिए आवश्यक साहित्य उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. आंखों के आपरेशन प्रक्रिया बंद है. इससे मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. उक्त विषय गंभीर स्वरूप के होने से इस अव्यवस्था को दूर कर दवाईयां उपलब्ध कराने की मांग विधायक मुनगंटीवार ने की है. जिला प्रशासन गंभीरता का परिचय नहीं देगा तो आंदोलन करने की चेतावनी डा. मंगेश गुलवाडे ने जिलाधिकारी से चर्चा के दौरान की है.
There is a lot of chaos in medical metropolitan bjps request to the district magistrate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Dengue Platelets: डेंगू में क्यों कम हो जाते हैं प्लेटलेट्स? क्या QDENGA वैक्सीन कर सकती है बचाव
Jul 22, 2026 | 09:59 AMदिल्ली से महाराष्ट्र तक गरमाई राजनीति: NEET प्रदर्शन के दौरान नागपुर विदर्भ के सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी
Jul 22, 2026 | 09:47 AMट्विशा शर्मा मौत मामला: गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, 100 वर्षीय मां की देखभाल का दिया हवाला
Jul 22, 2026 | 09:44 AMनागालैंड में कांग्रेस का पत्ता साफ! मोकोकचुंग के कई नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप
Jul 22, 2026 | 09:42 AMराहुल गांधी के खिलाफ धरने पर बैठेगी BJP, कांग्रेस मुख्यालय का करेगी घेराव, आज देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी
Jul 22, 2026 | 09:38 AM2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज
Jul 22, 2026 | 09:27 AMराम मंदिर चंदा चोरी पर हाईकोर्ट का प्रहार, ‘भ्रष्टाचारियों को मिले फांसी की सजा’, समाज की चुप्पी पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 09:26 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














