-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- The Woman Who Went To Collect Tendupatta Became The Victim Of A Tiger This Year 14th Death In The District
तेंदूपत्ता संकलन करने गई महिला बनी बाघ का शिकार, इस साल जिले में 14 वीं मौत
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
मानव-वन्यजीव संघर्ष चरम पर
चंद्रपुर/ भद्रावती: जिले भर में एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष चरम पर पहुंचाता हुआ नजर आ रहाहै. आज शनिवार को ताडोबा बफर जोन अंतर्गत आनेवाले सीताराम पेठ गांव में तेंदूपत्ता संकलन करने गई महिला को बाघ ने अपना शिकार बनाया. इस घटना से पूरे गांव भर में दहशत छायी हुई है. इस साल बाघ और तेंदूए के हमले में यह अब तक 14 वीं मौत है. जबकि पिछले साल पूरे साल भर में बाघ और तेंदूए के हमले में 39 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी.
प्रापत जानकारी अनुसार ताडोबा बफर जोन से सटे सीताराम पेठ गांव के पास जयश्रीया रिसोर्ट के पीछे बफर जोन में 10 महिलाएं तेंदूपत्ता संकलन हेतु गई थी,तेंदूपत्ता जमा करते समय मोहुर्ली गांव की महिला जाईबाई जेगंठे (65 साल) के ऊपर बाघ ने हमला करके उसे मार गिराया, घटना सुबह 8:00 बजे की है,महिला के ऊपर हमला करके बाघ उसे 10 फीट तक घसीटकर ले गया, जब बाकी महिलाओं ने शोर मचाया तो शेर जंगल की ओर भाग गया,लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी,
सम्बंधित ख़बरें
माणिकगढ़ सीमेंट कंपनी की दबंगई, रोका सार्वजनिक रास्ता, आदिवासी किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
जमीनी हकीकत जानने खेतों में उतरीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
Chandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
इस खबर की जानकारी जैसे ही गांव वालों को मिली लोगों की भीड़ उस तरफ बढ़ी, तुरंत ही इसकी इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई, बफर जोन वन परिक्षेत्र अधिकारी आर जी मून अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और महिला महिला के परिवार को तुरंत 50000 की मदद दी गई, इस समय गट ग्राम पंचायत की सरपंच सुनीता कातकर, पुलिस पटेल रामकृष्ण खारकर, वनविभाग अधिकारी,कर्मचारी, उपस्थित थे.
इस घटना को लेकर पूरे गांव में बाघ को लेकर दहशत छायी हुई है. ब्रम्हपुरी, नागभीड़, सिंदेवाही, मूल_सावली के बाद भद्रावती भी अब बाघ के हमलों का केन्द्र बन चुका है. शहरी क्षेत्र में सीटीपीएस परिसर और दुर्गापुर में बाघ और तेंदुए का आतंक पहले से ही है. वन्यजीव और मानव संघर्ष में हर सलाह बडी संख्या में लोगों की मौत होती है. यह घटनाएं अक्सर ग्रीष्मकाल में ही अधिक होती है. जिस तरह से घटनाएं बढ रही है उसे वनविभाग और प्रशासन समेत राज्य सरकार गंभीरता से उपाय पर ध्यान देने की आवश्यकता है.
इस घटना के संदर्भ में वनविभाग ने बताया कि बाघ की पहचान के लिए यहां कैमरा ट्रैप लगाया गया है इस क्षेत्र में फिर घटना ना हो इसलिए एसटीपीएफ और आर आर टी के कर्मचारियों को तैनात किया गया है. लोगों को भी जंगल में ना जाने से आगाह किया गया है.
The woman who went to collect tendupatta became the victim of a tiger this year 14th death in the district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
Aug 05, 2026 | 09:45 PM13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
Aug 05, 2026 | 09:35 PMForest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 09:28 PMसिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














