-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Tendupatta Collection Work Became A Disaster Of Life Farm Worker Dies In Tiger Attack
तेंदुपत्ता संकलन कार्य बना जान की आफत; बाघ के हमले में खेतमजदूर की मृत्यु
- Written By: नवभारत डेस्क

Representative Photo
- क्षतविक्षत अवस्था में मिला शव
- भादुरना के सोमनाथ जंगल की घटना
मूल. धूपकाले के दिनों में तेंदुपत्ता संकलन का कार्य जोर शोर से चलता है. जंगल से सटे ग्रामिण लोग तेंदुपत्ता संकलन कर परिवार का निर्वाह करते है. परंतु यही कार्य इन खेतमजदूरों के लिए जान के लिए आफत बनता जा रहा है. मूल से करिबन 8 किमी की दूरी पर मौजा भादुरना निवासी खेतमजदूर रविवार की सुबह तेंदुपत्ता संकलन कर जंगल से गांव की ओर लौट रहा था.
उसी दौरान सोमनाथ परिसर के भ्रमण कर रहे बाघ ने अचानक हमला कर दिया. जिसमें खेतमजदूर की मृत्यु हो गई. मृतक का नाम खुशाल गोविंदा सानुले 54 है. खुशाल के लापता की सूचना वनविभाग को देने पर उसे जंगल परिसर में तलाशा गया. दौरान जंगल में मानवी अवयव क्षतविक्षत अवस्था में पाया गया. शव की पृष्टी करने पर वह अवयव खुशाल के थे.
जानकारी के मुताबिक मूल तहसील से आठ किमी की दूरी पर मौजा भादुरना निवासी खेतमजदूर खुशाल गोविंदा सोनुले 54 यह तेंदुपत्ता संकलन करने के लिए समिपस्थ जंगल परिसर में गया. संकलन कार्य निपटने के पश्चात गांव की ओर लौटते समय सोमनाथ परिसर में भ्रमण कर रहे बाघ ने उसपर हमला कर दिया. इतना ही नही बाघ ने उसके अवयवों को क्षतविक्षत यहां_वहां डाला हुवा था. रात ढलने के बावजूद खुशाल घर नही लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता होने लगी थी. इसकी सूचना गांववासीयों का देने पर गांववासीयों ने वनविभाग को खुशाल के बारे में सुचित किया.
वनविभाग अधिकारी, कर्मचारी व गांववासियों ने जंगल परिसर में जाकर तलाशा परंतु रात होने के कारण दूसरे दिन अर्थात सोमवार को पुन: वनपरिक्षेत्र अधिकारी जी आर नायगमकर, क्षेत्र सहायक पाकेवार, वनरक्षक वड्डे, पारडे, उईके समेत गावंवासीयों ने जंगल में घुमकर तलाशी ली. दौरान तलाशी में खुशाल में शव के क्षतविक्षत अवयव यहां वहां बिखरे पाए गए. उन अवयवों की पुष्टी करने पर वह अवयव खुशाल के शव के ही थे.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व गांववासी घटनास्थल की ओर दौडे. पुलिस निरिक्षक सतिशसिंह राजपूत ने सहयोगीयों के साथ घटनास्थल पहुचकर जांच की व शव को मूल के उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस समय वनविभाग के वनपरिक्षेत्र अधिकारी जी आर नायगमकर, क्षेत्र सहायक पाकेवार, तीन वनरक्षक समेत पूर्व सरपंच संतोष रेगुंडवार व अन्य ग्रामस्थ उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
माणिकगढ़ सीमेंट कंपनी की दबंगई, रोका सार्वजनिक रास्ता, आदिवासी किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
जमीनी हकीकत जानने खेतों में उतरीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
Chandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
वनविभाग की ओर से वनपरिक्षेत्र अधिकारी जी. आर. नायगमकर ने मृतक के परिवार को तत्काल 25 हजार रूपए की आर्थीक सहायता दी. आगे की जांच वनपरिक्षेत्र अधिकारी कर्मचारीयों के सहयोग से कर रहे है. तो पुलिस विभाग की ओर से पुलिस निरीक्षक सतिशसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में की जा रही है. पिछले 5 महीने पहले मौजा कोसंबी में खेत में कार्य कर रही ज्ञानेश्वरी वासुदेव मोहुर्ले पर वाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतारा था.
तेंदुपत्ता संकलन जंगल परिसर के पास निवासीत लोगों का नगदी व्यवसाया है. कई लोगों के परिवार का निर्वाह इसपर निर्भर है. धूपकाले के दिनों में किसी भी प्रकार के मजदूरी कार्य उपलब्ध नही रहने से हर कोई ग्रामिण तेंदुपत्ता संकलन में जुट जाते है. तेंदुपत्ता संकलन का टेंडर निकाला जाता है. परंतु यह टेंडर लेनेवाले ठेकेदार मजदूरों की सूरक्षा की ओर अनदेखी करते है. जिसके कारण यह मानव_वन्यजीव संघर्ष निर्माण हो रहा है. इस ओर सरकार व संबंधित विभाग ने विशेष ध्यान देने की मांग की जा रही है.
परिसर में लगाए गए कैमेरे- नायगमकर
[blockquote content=”पिछले बार मारोडा व कोसंबी में हुवी घटना के पश्चात परिसर में बाघों का ट्रैप करने के लिए कैमेरे लगाए थे. परंतु गांव के 50 से 60 लोग लाठीयां लेकर जंगल परिसर में जाते है. जिसके कारण बाघ कैमेरे में नही आ रहा है. अब पुन: संबंधित परिसर में कैमेरे लगाए गए है. कैमेरे में मारोडा, कोसंबी व सोमनाथ जंगल में हमला करनेवाला बाघ एक ही है या दूसरा यह देखा जायेगा. तत्पश्चात वनविभाग की ओर से उसे पकडने के लिए उचीत कदम उठाए जायेंगे. ” pic=”” name=”जी. आर. नायगमकर, वनपरिक्षेत्र अधिकारी “]
मूल तहसील पिछले 1 वर्ष में बफर क्षेत्र में बाघ के हमले में 6 की मृत्यु
मूल तहसील में पिछले एक वर्ष में अर्थात मई 2021 से मई 2022 तक बफर क्षेत्र में बाघ के हमले में 5 लोगों को जान से हाथ धोना पडा है. 4 मई 2021 को जानाला निवासी वनिता वसंत गेडाम 45 का बाघ के हमले में मृत्यु हुवी थी. 23 मई 2021 को आदर्शखेडा निवासी मनोहर आडकुजी प्रधाने, 10 अक्टुबर 2021 को चिचोली निवासी राजेंद्र नामदेव ठावरे 42 पर, 30 अप्रैल 2022 को आदर्शखेडा निवासी गजानन आनंदरराव गुरनूले 62 पर, तो रविवार 15 मई 2022 को भादुरना निवासी खुशाल गोविंदा सोनुले पर हमला किया जिसमें इनकी मृत्यु हो गई.
तो मूल वनपरिक्षेत्र में 11 मई 2021 को चिरोली नियतक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 718 में बाघ ने जानाला निवासी किर्तीराम देवराव कुलमेथे पर हमला किया था जिसमें उनकी मृत्यु हो गई. तो 3 जुन 2021 को चंद्रपुर निवासी पशुवैद्यकीय अधिकारी डा. रविकांत एस खोब्रागडे पर हमला किया था जिसमें वह जखमी हो गए थे.
Tendupatta collection work became a disaster of life farm worker dies in tiger attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
Aug 05, 2026 | 09:45 PM13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
Aug 05, 2026 | 09:35 PMForest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 09:28 PMसिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














