वरोरा की स्नेहा गैस एजेंसी का लाइसेंस होगा रद्द? जिलाधिकारी के फैसले पर टिकीं सबकी निगाहें
Sneha Gas Agency Warora: वरोरा की स्नेहा गैस एजेंसी का लाइसेंस होगा सस्पेंड? तहसीलदार ने जिलाधिकारी को भेजा प्रस्ताव। होम डिलीवरी में लापरवाही और अवैध वसूली के गंभीर आरोप।
- Written By: प्रिया जैस
गैस सिलेंडर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
HP Gas Agency License Suspension: स्थानीय स्नेहा गैस एजेंसी में अनियमितता व होम डिलीवरी में लापरवाही बरतने के आरोपों के चलते जांच के बाद तहसीलदार योगेश कौटकर ने आज 1 अप्रैल को अस्थायी रुप से गैस एजेंसी का लाईसेंस निलंबन कर एजंसी के कनेक्शन दूसरे एजेंसी में संलग्न करने का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा है। इस पर जिलाधिकारी क्या निर्णय लेते है इस ओर सभी की निगाहें लगी है।
स्नेहा गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के घरों तक सिलेंडर न पहुंचाना, रिफिलिंग के लिए गोदाम में भीड़ जमा करना, सड़क पर सिलेंडर बेचने, ऑफिस में ज्यादा सिलेंडर का स्टॉक रखने, सिलेंडर स्टॉक की उचित जानकारी न देने जैसी अनेक शिकायतें तहसीलदार को मिलने की जानकारी है। 25 मार्च को मिली शिकायत के आधार पर 28 मार्च को प्रबंधक ए.टी. भांडरवाड, जूनियर क्लर्क शिरीष मेंढे की टीम ने स्नेहा एचपी गैस एजेंसी के मैनेजर संतोष गुंडावार के समक्ष जांच की।
तहसीलदार को सौंपी जांच रिपोर्ट
टीम ने जांच के बाद 30 मार्च को अपनी रिपोर्ट तहसीलदार योगेश कौटकर को सौंपी। इस रिपोर्ट में टीम ने बताया कि गोदाम की जांच करने पर खाली सिलेंडर अस्त व्यस्त बिखरे पड़े थे इसकी वजह से खाली सिलेंडरों की संख्या ज्ञात नहीं हो सकी है। उसी प्रकार सर्वर डाउन होने की वजह से सिस्टम में स्टॉक सिलेंडरों की संख्या उपलब्ध नहीं हो सकी है नतीजा खाली और भरे सिलेंडरों का तालमेल नहीं मिल सका है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर मनपा चुनाव के 6 माह बाद भी विकास ठप, नेताओं की लड़ाई कोर्ट पहुंची; बुनियादी सुविधाओं को तरसी जनता
Natural Gas Supply: मोदी सरकार का अहम फैसला, देश में नेचुरल गैस सप्लाई से इमरजेंसी कंट्रोल हटा
Chandrapur News: चंद्रपुर-गड़चिरोली में हाथियों का आतंक, विजय वडेट्टीवार ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
ताडोबा टाइगर रिजर्व में 80 चीतलों का ट्रांसलोकेशन; शिकार के लिए बाघों की भिड़ंत होगी खत्म, जानें पूरा प्लान
भरे सिलेंडरों का स्टॉक इस प्रकार पाया गया
14.2 किग्रा के घरेलू सिलेंडर 39, 19 किग्रा के कमर्शियल सिलेंडर 25.5 किग्रा के 253 भरे सिलेंडर मिले है। किंतु खाली सिलेंडर का स्टॉक ज्ञात नहीं हो सका है इसकी वजह से तालमेल में अनियमितता पाई गई है।
यह भी पढ़ें – Zone Election: नागपुर मनपा में अब ‘मिनी महापौर’ भी महिलाएं! 10 जोन के लिए 16 अप्रैल को होंगे चुनाव
स्टॉक रजिस्टर, विजिट बुक उपलब्ध नहीं कराया गया, एजेंसी सिलेंडरों की होम डिलीवरी नहीं कर रही है इसकी वजह से गोदाम में भारी भीड़ लगी थी। किस तारीख के बुकिंग वालों को सिलेंडर दिए जा रहे है इसका कोई रिकार्ड नहीं है जबकि एजेंसी में 2000 उपभोक्त्ताओं की वेटिंग चल रही है।
होम डिलीवरी के लिए 55 रुपये अतिरिक्त लिए जाने जैसी अनेक शिकायतों की जांच की गई इसमे ज्यादा पैसे वसूलने के आरोप लगे हैं। 30 मार्च को टीम की रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार योगेश कौटकर ने आज 1 अप्रैल को जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजकर स्नेहा गैस एजेंसी का लाइसेंस कुछ महीने के लिये निलंबन कर उसके कनेक्शन दूसरी एजेंसी में संलग्न करने की अपील जिलाधीश से की है।
