Chandrapur Wire Hazard Issue: बिजली खंभों पर लटकते तारों से खतरा; चंद्रपुर में निजी कंपनियों की लापरवाही उजाग

Chandrapur Wire Hazard Issue: चंद्रपुर के दुर्गापुर क्षेत्र में बिजली खंभों पर निजी कंपनियों के बेतरतीब तारों से खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताते हुए की कार्रवाई की मांग।
Chandrapur Wire Hazard Issue
बिजली की पुरानी तारें (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

 Chandrapur Durgapur Wire Hazard Issue: चंद्रपुर शहर के दुर्गापुर सीमेंट के बिजली खंभे बिजली से संबंधित तारों के लिए इस्तेमाल होते है परन्तु देखने में आया है कि निजी संचार कंपनियां उन खंभों को इस्तेमाल कर रही है। सही ढंग से वायर डालकर निजी संचार कंपनियां इस्तेमाल करें तो दिक्कत नहीं है।

परन्तु कुछ निजी दूरसंचार कंपनियां दूर संचार वायर को जैसे तैसे यहाँ वहाँ डाल कर छोड़ दे रही हैं, जिससे गाड़ियों के आने जाने से टूट जा रहा है। कुछ खंभों पर ढेरों वायर लपेट कर रख देते हैं। जिससे खंभे पर लोड बढ़ता है। खंभे के पास के घर वालों को ऐसे लटके तारों से दिक्कतें होती है।

सौंदर्याकरण पर भी हो रहा असर

बिजली विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों को दूर संचार कंपनियों के अतिरिक्त लटके तारों को हटाने के लिए निर्देश देना चाहिए। कारण की ऐसे तारों से न सिर्फ बिजली खंभे पर वजन बढ़ता है अपितु बगैर जरूरत के बिखरे वायरों से सौंदर्याकरण के लिए भी ठीक नहीं। दूर संचार कंपनियां में काम करने वाले लड़कों के बताने के बाद भी अतिरिक्त लपेटे वायरों को नहीं हटाते हैं उसमें और अतिरिक्त वायर टाँगकर कर रख देते हैं। ऐसे में जिम्मेवार कौन है? बिजली विभाग, दूर संचार कंपनियां या ग्रामपंचायत जिसके क्षेत्र में इस प्रकार के मामले हो रहे हैं। दूरसंचार कंपनियों का बिजली विभाग से अनुबंध होगा। इसलिए उसके खंभे पर निजी कंपनियां वायर डाल देती है। लेकिन जिस जमीन पर बिजली खंभा खड़ा है, वह जमीन ग्राम पंचायत का है। ऐसे में ग्राम पंचायत भी दखल ले सकता है।

ग्राम पंचायत दखल लें

ग्राम पंचायत उर्जानगर के वार्ड नं. 1 के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली खंभे पर लटकते वायरों को देखा जा सकता है, साथ ही अतिरिक्त वायरों को लपेटे मारकर टंगा हुआ भी देखा जा सकता है। तेज हवा के दौरान शार्ट सर्किट होने की संभावनाएं से इनकार नहीं किया जा सकता है। इससे पास के घरों वाले प्रभावित होंगे। जरूरत है कि संबंधित विभाग लटकते वायरों से मुक्ति दिलवाने के प्रयास करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com