-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Playing With Electricity Became Fatal 18 Lost Their Lives In 8 Months 4 Disabled
बिजली से खेल हुआ जानलेवा; 8 माह में 18 ने गंवाई जान, 4 हुऐ विकलांग
- Written By: नवभारत डेस्क

Representative Photo
चंद्रपुर. रोटी,कपडा और मकान की तरह आज के इस दौर में बिजली भी जीवनावश्यक हिस्सा बन चुकी है. जीवन को सुखद बनाने, राष्ट्रनिर्माण में बिजली का महत्वपूर्ण योगदान है. हर क्षेत्र में उर्जा की आवश्यकता है. जिस तरह से आग और पानी से खेल जानलेवा साबित होता है उसी तरह बिजली के इस्तेमाल में जरा सी चूक मौत का कारण बन जाती है. बीते 8 माह में ही बिजली का करंट लगने से 18 ने अपनी जान गंवाई और चार जीवन भर के लिए विकलांग हो गए.
और मामलों में तो आफत नजर आती है तो लोग अपना जीवन बचा लेते है परंतु बिजली कभी खुली आंखों से नहीं दिखती है. असावधानी,लापरवाही किसी भी समय घातक साबित होती है. इसलिए घरों में जब भी बिजली कनेक्शन लेना हो तो महावितरण की ओर से अधिकृत रूप से बिजली लेकर ही इसका इस्तेमाल किया अच्छा होता है.
बिजली के तारों में हूक डालकर या अनाधिकृत रूप से बिजली का उपयोग किसी भी दुर्घटना को निमंत्रण देने जैसा है.कूलर्स का उपयोग करते हुए लापरवाही बरतने, गैरकानूनी रूप से विद्युत लाईन के नीचे निर्माणकार्य करने, गैरकानूनी तरीके से खेत के बाड में बिजली प्रवाह छोडने, गैरकानूनी तरीके से शिकार के लिए 11 केवी बिजली लाईन पर तार डालकर शिकार करने, गैरकानूनी रूप से हूक डालकर बिजली चोरी करने इसके चलते ही बिजली सुरक्षा खतरे में आ जाते है.
सम्बंधित ख़बरें
‘युवराज’ बाघ को देख उत्साहित हुए गडकरी, परिवार संग ताडोबा जंगल सफारी का उठाया लुफ्त
चंद्रपुर ST विभाग ने 65 दिनों में स्वच्छता के नाम पर वसूले 58.50 लाख रुपये; फिर भी बस स्टैंड्स पर गंदगी का अंब
चंद्रपुर में मानसून की पहली जोरदार बारिश से तबाही; जलभराव के कारण मनपा के दावों की खुली पोल, बिजली-इंटरनेट ठप
चंद्रपुर के जिवती में मातंग समाज का विशाल मोर्चा, अनुसूचित जाति आरक्षण के उपवर्गीकरण की उठी मांग
अप्रैल 2021 से दिसंबर 2021 इन आठ महीनों के दौरान ऐसी ही लापरवाही और गैरउपयोग करने से चंद्रपुर और गडचिरोली जिले में हुई दुर्घटनाओं में 18 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. जबकि करंट लगने से 4 लोगों को विकलांगता का सामना करना पड़ा. है हाल ही में नागभीड़ में एक व्यक्ति शराब के नशे में बिजली के खंबे पर चढ गया जहां उसकी करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई.
खेतों की सुरक्षा के लिए जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए खेतों के बाड में विद्युत प्रवाह छोडा जाता है. इसके चलते जंगली सूअर, हिरण, नीलगाय, भालू समेत राष्ट्रीय संपत्ति बाघ जैसे प्राणियों के साथ मानव जीवन पर दुर्घटना होकर अनेक परिवार दर ब दर हो गए. इसमें 6 मानव जीवन का जबकि 2 दुधालू गाय की मौत हुई. इस तरह से गैरकानूनी तरीके से बिजली प्रवाहित बाड का इस्तेमाल करनेवालों के खिलाफ बिजली कानून 2003 की धारा 138 अंतर्गत मामला दर्ज करने एवं भादंवि की 302 के तहत सजा का प्रावधन है.
महावितरण की बिजली यंत्रणा सर्वत्र खुली होने से इसका गैरफायदा लिया जाता है. खूंटा गाड़कर उसमें बिजली प्रवाह छोडकर वन्यप्राणियों का शिकार करने के चक्कर में दो व्यक्ति एवं एक प्राणी की मौत हुई है.इसी तरह बिजली चोरी करने के चक्कर में दो व्यक्तियों ने अपनी जान गांव है. बिजली लाईन के नीचे निर्माणकार्य करने की वजह से 3 व्यक्तियों की मौत हुई है.
जबकि 3 लोगों को जोरदार करंट लगने से उन्हें हमेशा के लिए विकलांगता आयी है. कूलर के इस्तेमाल में लापरवाही बरतने के कारण 3 व्यक्तियों ने जान गंवाई इस दुखद घटना में मरनेवालों में एक छह वर्ष का बालक भी है. इसी तरह कूलर के कारण पंखे, टीवी के कारण 3 और आटाचक्की में लापरवाही बरतने से एक व्यक्ति ऐसे चार लोगों की मौत हुई है.
Playing with electricity became fatal 18 lost their lives in 8 months 4 disabled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला-अकोट मार्ग पर दुर्घटना में हुई 2 युवकों की मौत, कलेक्टर को सौंपा निवेदन
Jun 24, 2026 | 04:38 PMपुणे में मानसून से निपटने के बड़े दावे, 260 जलभराव स्थलों पर तैयारी, कई प्री-मानसून काम अब भी अधूरे
Jun 24, 2026 | 04:36 PMसोनू सूद को बारिश में देख भावुक हुए फैंस, पुराने दिनों को किया याद, बोले- ‘मसीहा आज भी नहीं बदला’
Jun 24, 2026 | 04:35 PMनागपुर RPF का ऑपरेशन नार्कोस: गांधीधाम एक्सप्रेस से 42.86 लाख का गांजा जब्त, ओडिशा के 2 तस्कर गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 04:32 PM‘वेलकम टू द जंगल’ के इवेंट में अक्षय कुमार का बड़ा बयान, बोले- मौका मिला तो भोजपुरी फिल्मों में करूंगा काम
Jun 24, 2026 | 04:28 PMमुरैना में प्रॉपर्टी डीलर के घर से 25 लाख के जेवर चोरी, पुलिस जांच तेज; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Jun 24, 2026 | 04:23 PM‘उद्धव ठाकरे अब ‘उद्धव खान’ बन गए हैं’, नितेश राणे ने UBT के बागी सांसदों को बताया हिंदुत्व के मार्ग पर अग्रसर
Jun 24, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














