

वरोरा. शहर के एमआईडीसी कालोनी मोहबाला गांवमें इन दिनों तेंदुए ने दहशम मचा रखी है. गुरुवार की रात तेंदुए ने चार बकरियों को मार दिया है. अब वरोरा शहर के पास तेंदआ आने से वरोरा शहर और आस पास के गांव के नागरिकों में दहशत मची है.
शहर से कुछ दूरी पर मोहबाला गांव है. इसी परिसर में कालोनी है और दो बडे और एक छोटा उद्योग शुरु है. मोहबाला निवासी रामचंद्र काले ने अपने घर के गौशाला में बकरी बांधकर रखी थी. गुरुवार के तडके तेंदुए ने बकरियों के झुंड पर हमला कर मार दिया. बकरियों की आवाज सुनकर संतोष काले ने देखा तो तेंदुआ जा रहा था इस हमले में चार बकरिया मारी गई.
इसकी शिकायत वरोरा वनपरिक्षेत्र कार्यालय को दी वन अधिकारी और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया कुछ दूरी पर तेंदुए के पगमार्क दिखाई दिए है. मोहबाला गांव के पास कालोनी है अधिकारी और कर्मचारी रात दिन आते जाते रहते है. ऐसे में तेंदुआ क आने से अधिकारी, कर्मचारियों में दहशत फैल गई है.
कुछ दिनों पूर्व वरोरा शहर समीप बोर्डा गांव में तेंदुआ अनेक लोगों को दिखाई दिया था. इससे परिसर के लोगों में दहशत फैली थी.किंतु अब बोर्डा एमआईडीसी परिसर में दिखाई दे रहा है. इससे वरोरा शहर और ग्रामीणों में दहशत फैली है.