Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 17 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर-नागपुर एक्सप्रेसवे को मिली बड़ी राहत, भूमि अधिग्रहण के लिए 2353 करोड़ के ऋण को मंजूरी

Expressway Project: नागपुर-चंद्रपुर एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण के लिए हुडको से 2,353.94 करोड़ रुपये के ऋण प्रस्ताव को अंतिम प्रशासनिक मंजूरी मिली है। इससे परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 17, 2026 | 02:51 PM

चंद्रपुर-नागपुर एक्सप्रेसवे फोईल फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Chandrapur Expressway Project: विकास और आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण नागपुर-चंद्रपुर प्रवेश नियंत्रित द्रुतगति महामार्ग (एक्सप्रेसवे) परियोजना के निर्माण कार्य को अब गति मिलने जा रही है। परियोजना के भूमि अधिग्रहण हेतु आवश्यक निधि जुटाने के लिए हुडको से 2,353 करोड़ 94 लाख रुपये के ऋण उभार और शासन गारंटी करार के प्रारूप को 8 जून को अंतिम प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है।

इस निर्णय से परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी आने की संभावना है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल द्वारा क्रियान्वित इस 204.799 किलोमीटर लंबी संशोधित योजना को पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी। भूमि अधिग्रहण हेतु कुल 2,353.94 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है, जिसमें मूल राशि 1,493।31 करोड़ रुपये तथा संभावित ब्याज 860.63 करोड़ रुपये शामिल हैं। इस परियोजना के लिए हुडको से ऋण लेने का प्रस्ताव शासन के विचाराधीन था, जिसे मंत्रिमंडल की पायाभूत सुविधा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अब औपचारिक मंजूरी दे दी गई है।

विरार अलीबाग की तर्ज पर स्वीकृति

नागपुर-चंद्रपुर एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण के लिए हुडको से ऋण लेने पर पूर्ण सहमति दी गई है। इस ऋण के लिए वित्त विभाग द्वारा शीघ्र ही शासन गारंटी का औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा। पूर्व में विरार-अलीबाग बहुउद्देशीय परिवहन मार्ग परियोजना के लिए जिस प्रकार ‘गारंटी डीड’ को मंजूरी दी गई थी, उसी आधार पर इस परियोजना के लिए भी गारंटी डीड के प्रारूप को स्वीकृति दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

फ्यूल टैंकरों की सील तोड़कर निकाला जा रहा था पेट्रोल-डीजल और ATF, वडाला में करोड़ों की ईंधन चोरी का पर्दाफाश

‘फिर चुनाव ही क्यों हों?’; उद्धव सेना में टूट पर दिग्गज वकील कपिल सिब्बल ने उठाए बड़े कानूनी सवाल

नासिक: Dwarka Chowk Traffic Jam से मिलेगी मुक्ति, अगले 15 से 20 दिनों में खुलेंगे सभी सर्विस रोड

दल-बदल करवा कर संविधान की धज्जियां उड़ा रही है बीजेपी और शिवसेना, सुप्रीम कोर्ट की देरी पर भड़की अंजलि दमानिया

बढ़ेगी विकास की रफ्तार

भूमि अधिग्रहण से जुड़ा वित्तीय अवरोध समाप्त होने के बाद अब प्रत्यक्ष जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। इस एक्सप्रेस वे के पूर्ण होने पर नागपुर से चंद्रपुर की यात्रा समय में भारी कमी आने की उम्मीद है। इससे इस क्षेत्र में उद्योग, व्यापार और रोजगार के नए अवसर विकसित होने का दावा प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- नागपुर में विकास या विनाश? प्रतापनगर में 2 साल से अधूरी सड़क बनी डेथ ट्रैप, बारिश से कीचड़ में फिसल रहे वाहन

शीघ्र शुरु होगा काम

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अवर सचिव राजेश भोगले ने जानकारी देते हुए बताया कि हुडको से ऋण उभार का निर्णय हो चुका है और परियोजना के पूर्ण होने की दिशा में आगे की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी।

Nagpur chandrapur expressway land acquisition hudco loan approved 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 02:49 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.