मोबाइल फटा, बाइक क्षतिग्रस्त

Mobile Burst, Chandrapur News
Published on: 
Updated on: 

चंद्रपुर. शहर के विट्ठल मंदिर वार्ड में एक मैदान के पास एमआई कंपनी का मोबाइल फोन फट गया. उक्त मोबाइल भीगने के कारण इसे सूखाने के लिए दोपहिया वाहन पर रख दिया गया था. विस्फोट से दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

विट्ठल मंदिर वार्ड निवासी अशोक अंबिरवार का एमआई कंपनी का मोबाइल फोन पानी में गीला हो गया, तो उन्होंने उसे सूखाने के लिए अपनी बाइक पर बाहर रख दिया. लेकिन जल्द ही उसमें विस्फोट हो गया. अचानक हुई तेज आवाज से क्षेत्र के नागरिकों में हड़कंप मच गया. इस घटना में दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच 34 वाई 3343 क्षतिग्रस्त हो गया. लेकिन इसमें किसी की जानहानि नहीं हुई.