मकान मालिक की नाबालिग बेटी की अस्मत लूटी, किरायेदार युवक गिरफ्तार

rape
File photo
Updated on

ब्रम्हपुरी: तहसील के पिंपलगांव में एक घर में किराये से रहे आरोपी युवक ने मकान मालिक की नाबालिग बेटी को अकेली पाकर उसके साथ दुराचार करने की घटना सामने आयी है. पुलिस ने आरोपी को विभिन्न धाराओं के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी अक्षय दुपारे 22 विगत पिछले तीन वर्षों से किराये से रहता था.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि, पोस्को कानून के तहत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया. आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने पर न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है. आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक स्वाति फुलेकर कर रहे है.

Navbharat Live
navbharatlive.com