

भद्रावती: भद्रावती शहर के सुमठाना_तेलवासा मार्ग पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के पास झाडे के खेत में सोमवार की सुबह खेत मालिक अमोल झाडे को बिना सिर के युवती का शव मिलने से संपूर्ण भद्रावती शहर दहला गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुवे मंगलवार की शाम पुलिस महानिरिक्षक छेरिंग दोरजे ने भद्रावती शहर पहुचकर संबंधित घटनास्थल का मुआयना किया.
तत्पश्चात भद्रावती पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के साथ मिटींग ली. यह मिटींग देर रात चलती रही. मामले की छानबीन के लिए 150 पुलिस अधिकारी व कर्मचारीयों की टिम तैनात की है. दूसरे दिन भी युवती की शिनाख्त नही हुवी है. मंगलवार की दोपहर तक युवती का पोस्टमार्टम नही हुवा था. जिससे युवती की अघोरी हत्या है या अत्याचार कर हत्या की गई है यह अभीतक गुलदस्ते मे है.
दौरान पुलिस द्वारा जारी लापता विज्ञप्ती में युवती के पीठ पर लायस, दाए हाथ के कलाई पर चार स्ट्रेचेस, जामुनी रंग का रेडाक्स कंपनी का 7 नंबर का शुज व उंगली में सफेद धातु की खडेवाली अंगुठी, घटनास्थल से घर की चाबी व चार्जर मिला है. इसके आधार पर पुलिस की छानबीन चल रही है.
भद्रावती के तेलवासा रोड पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के पास झाड़े के खेत में सोमवार की सुबह 25 से 30 वर्ष की युवती का निर्वस्त्र बिना सिर का धड मिला था. खेतमालिक झाडे ने इसकी सूचना भद्रावती पुलिस को देने पर घटनास्थल पहुची पुलिस टिम ने शव को ढक लिया. घटना की जानकारी एसपी को देने पर अप्पर पुलिस अधीक्षक अतुल कूलकर्णी ने घटनास्थल पहुचकर परिसर को सील कर दिया. घटनास्थल पर लोगों की भीड जुटने से पुलिस दल ने उसे नियंत्रित किया.
दोरान पुलिस देर शाम तक आसपास के परिसर में सिर केा ढुंढने में जुटी रही. शाम को युवती के धड को चंद्रपुर के फारेंसिक लैब में भेजा गया. मंगलवार की दोपहर तक युवती का पोस्टमार्टम नही हुवा था. जिससे युवती की हत्या कैसे हुवी यह अबतक सामने नही आया है. पोस्टमार्टम व फारेंसिक लैब के रिपोर्ट के बाद ही हत्या कैसे हुवी है इसका पता चल पायेगा.
दौरान मंगलवार की शाम पुलिस महानिरिक्षक छेरिंग दोरजे ने भद्रावती पहुचकर संबंधित घटनास्थल का मुआयना किया. जहां_जहां युवती की वस्तुए बिखरे पाए गए उस स्थान का आयजी ने मुआयना किया. तत्पश्चात भद्रावती पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयेां की बैठक ली गई. बैठक में जिला पुलिस अधिक्षक अरविंद सालवे, अप्पर पुलिस अधिक्षक अतुल कुलकर्णी, वरोरा एसडीपीओ संजय सांगले, भद्रावती पीआय गोपाल भारती सहभागी थे. देर रात तक पुलिस अधिकारीयों की मिटींग जारी रही. जानकारी के मुताबिक मामले की छानबीन के लिए 150 पुलिस अधिकारी व कर्मचारीयों की टिम गठीत की है.
मृतक युवती के पहचान हेतु भद्रावती पुलिस स्टेशन के पीआय गोपाल भारती ने लापता विज्ञप्ती जारी की. जिसमें युवती का रंग गोरा, कंधे से पैरो तक उचाई 138 सेंमी, पीठपर जन्मदाग लायस, दाए हाथ की कलाई पर 4 स्ट्रेचेस का वर्णन किया है. शव के पास से जामुन रंग का रीडाक्स कंपनी का 7 नंबर का शुज, सफेद धातु के खडेवाली अंगूठी, चाबी व चार्जर पाया गया.
आरोपीयों ने शव के पास किसी भी प्रकार का सुराग नही छोडने से यह पूर्वनियोजित हत्या तो नही ऐसी चर्चा चल रही है. युवती का सिर ना मिलने से युवती की शिनाख्त यह पुलिस के लिए सबसे बडा चैलेन्ज है. इस गुत्थी को पुलिस कैसा हल करती है इस और सभी की नजरे लगी है.