तलाठी के निलंबन के लिए बेमियादी अनशन आंदोलन

suspend
File Pic
Published on: 
Updated on: 

चंद्रपुर. गोंडपिंपरी तहसील के वढोली में तलाठी के निलम्बन के लिए वढोली ग्रापं के सरपंच तथा अन्य पदाधिकारीयों ने बेमीशन अनशन आंदेालन को शुरूवात की है. संबंधित आंदोलन सोमवार से गोंडपिंपरी के तहसील कार्यालय के सामने शुरू किया है. तलाठी के निलम्बन होने तक यह आंदोलन जारी रहने का इशारा आंदोलन कर्ताओं ने दिया है. 

विविध विभाग का जायजा लेने के लिए वढोली ग्रापं में ग्रामसभा आयेाजित की थी. ग्रामसभा में महसूल विभाग पर चर्चा शुरू होने पर नागरिकेां ने तलाठी पर दाखिला के लिए पैसे मांगने, काम के लिए किसानों को चक्कर काटने के आरोप लगाए. तलाठी के इस तरह के व्यवहार से नागरिक अधिक संतप्त हुए.

इसपर सरपंच ने तलाठी से जवाब मांगा. परंतु तलाठी के असभ्य बर्ताव से तलाठी बल्की पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई. ग्रामसभा में इस तरह का प्रस्ताव लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिया गया. परंतु उचीत दखल नही लेने से सोमवार से तहसील कार्यालय समक्ष आंदोलन शुरू किया गया. 

आंदोलन में सरपंच राजेश कवठे, संदीप लाटकर, संदीप पौरकार,राहूल सोनटक्के, विवाद मुक्त समिति के अध्यक्ष शामराव सोनटक्के आदीं अनशन में बैठे है. 

Navbharat Live
navbharatlive.com