वार्ड-वार्ड में श्रध्दाभाव से हुवा होलीका दहन, शहर में सुरक्षा हेतु पुलिस का कडा पहारा

Holi ka Dahan
ANI Photo
Published on: 
Updated on: 

चंद्रपुर: बुराईयों पर अच्छाई की जीत का पर्व होली का त्यौंहार अर्थात होलीका दहन सोमवार 6 मार्च को शाम के समय वार्ड_वार्ड पुरे श्रध्दाभाव के साथ होलीका दहन किया गया. साथ ही आज मंगलवार 7 मार्च को समूचे जिले भर में घर_घर में रंगपंचमी का पर्व धुमधाम से मनाया जाएगा. रंगपंचमी पर्व पर हुल्लड़ और मौजमस्ती रहती है. शहर में किसी प्रकार की अनुचित घटना ना हो इसके लिए जिले में पुलिस का भारी बंदोबस्त लगाया गया है. 

इस दिन शराब के नशे में वाहन चलाने, आपस में भिड़ जाने से अक्सर अनहोनी घटनाएं होती है, जिसे देखते हुए जिले में पुलिस की अवैध शराब विक्री और ड्रंक एन्ड ड्राईव्ह पर पैनी नजर है. इस तरह आज के दिन बड़े पैमाने पर जुआ खेला जाता है जिसे देखते हुए पुलिस ने छापामार कार्रवाई का पूरा बंदोबस्त किया है. शहर में नाकाबंदी तथा बैरेकेट्स लगाकर हर वाहनों की जांच की जानेवाली है.

होलिका दहन के दूसरे दिन धुलिवंदन का दिन आता है. इस दिन छोटे बड़े सभी मिलकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेलते है. विशेषकर युवा वर्ग चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर डीजे लगाकर नृत्य करने और वाहनों पर रोड पर मौजमस्ती करते हुए नजर आते है. हुड़दंगी युवाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग ने व्यापक बंदोबस्त किया गया है. वार्ड_वार्ड में जमने वाली भीड को देखते हुए पीसीआर वैन द्वारा पेट्रोलिंग किया जायेगा. 

महानगर में होली की रौनक

रंगपंचमी हेतु शहर के मुख्य मार्गों, गांधी चौक, जटपुरा गेट, बंगाली कैम्प, वरोरा नाका चौक, दुर्गापुर क्षेत्र, अंचलेश्वर गेट परिसर, महाकाली मंदिर, बागला चौक समेत अन्य स्थानों विक्रेता अंबीर, गुलाल, विभिन्न प्रकार के रंग, मुखौटे, पिचकारियों से सजी दुकानें लगाई गई है. परंतु प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भीड काफी कम नजर आयी. 

जिले में फैले प्रदूषण एवं त्वचा पर हो रहे केमिकल मिश्रित रंग एवं गुलालों का इस्तेमाल करने से त्वचा रूखी होने की संभावना है, केमिकल मिश्रित रंगों से बचने के लिए त्वचा पर नारियल तेल अथवा लोशन लगाकर धुलिवंदन खेलने से त्वचा पर विपरीत असर नहीं होने की जानकारी विशेषज्ञों ने दी है. साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न पर्यावरणवादी संगठनों द्वारा नागरिकों को खेलते हुए प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करने  सलाह दी गई है.

जिले में हुआ होलिका दहन

फाल्गुन पोर्णिमा के मौके पर चंद्रपुर जिले में सभी स्थानों पर होलिका दहन हुआ. लगभग ढाई से तीन हजार स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम लिया गया. शाम के समय शहर के विभिन्न चौराहों पर बड़े ही उल्लास के साथ होलिका दहन किया गया. बुराईयों के दहन के रूप में मनाये जानेवाले होली दहन के इस कार्यक्रम में लोगों ने विधिवत पूजा अर्चना की और एक दूसरे को बधाईयां दी.

दिल्ली और नागपुर से आती है पिचकारी, रंग

पिछले 15 वर्षो से रंग, पिचकारी के विक्रेता कमल गिदवानी ने बताया कि जिले में अधिकांश विक्रेताओं के पास पिचकारी और रंग, गुलाल क्रमश: दिल्ली और नागपुर से आता है. गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष पिचकारी के दामों में 20 प्र.श. तक की वृध्दि आई है. जबकि रंग गुलाल के दामों में खास बढोतरी नहीं हुई है. किंतु 5 दिनों से रंग पिचकारी की खरीदारी करने वाले लोग बाहर ही नहीं निकले. आज होलिका दहन के दिन खरीदार निकले है. होलिका दहन और एक दिन पूर्व के बिक्री से महज 60 प्र.श. तक कारेाबार होने की संभावना है.

शहर में पुलिस का रूटमार्च

होली व रंगपंचमी के पर्व पर शहर में कानून व सुव्यवस्था बनाए रखने की दृष्टी से शहर में बिनबा गेट से घुटकाला वार्ड, पंचशील चौक, छोटी बाजार से कस्तुरबा रोड तक एसपी परदेशी व एसडीपीओ सुधिर नंदनवार के मार्गदर्शन व शहर पुलिस के पीआय के नेतृत्व में रूटमार्च निकाला गया. 

Navbharat Live
navbharatlive.com