BSNL के केबल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़, लाखों का माल जब्त

Chandrapur Crime News: चंद्रपुर में BSNL कंपनी परिसर से कापर केबल चोरी एवं अन्य साहित्य चोरी की शिकायत पर कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले की जांच कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया।
Chandrapur Crime News: चंद्रपुर में BSNL कंपनी परिसर से कापर केबल चोरी एवं अन्य साहित्य चोरी की शिकायत पर कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले की जांच कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने चोरों को पकड़ा (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Chandrapur News: चंद्रपुर में बीएसएनएल कंपनी परिसर से कापर केबल चोरी एवं अन्य साहित्य चोरी जाने की शिकायत कनिष्ठ अभियंता अभिजीत जिवने ने रामनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। इस मामले में स्थानीय अपराध विभाग ने 24 घंटे के भीतर मामले की जांच कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 44 लाख 48 हजार 300 रूपए का माल जब्त किया।

कोसारा रोड पर एक आयशर ट्रक संदिग्ध रूप से खडा होने की सूचना स्थानीय अपराध शाखा को मिली थी। इसकी पुष्टि करने के पश्चात संबंधित स्थान पर पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि आयशर ट्रक यूपी-24-बीटी-7046 उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले के उधैनी निवासी आरोपी नरेंद्र सोरनसिंह मौर्य, (उम्र 22वर्ष) , एवं कलपीया निवासी नाजिम शोख असमुद्दीन शेख, (उम्र 26वर्ष) का है।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने इस आयशर ट्रक यूपी-24-बीटी-7046 की जांच कर उसमे से बीएसएनएल की चोरी गई 24 लाख रूपए की कॉपर केबल एवं अन्य साहित्य (हेलमेट, रिफ्लेक्टर, जैकेट, प्लास्टिक बैरिकेड) ऐसा कुल 44,48,300/- का माल बरामद किया गया। उक्त अपराध में आरोपियों ने ठेकेदारी मजदूर बनकर मरम्मत कार्य की आड़ में तांबे के केबल तारों को काटने और चोरी करने के लिए हेलमेट, रिफ्लेक्टर, जैकेट और प्लास्टिक बैरिकेड का इस्तेमाल किया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस की टीम ने की कार्रवाई

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अमोल कचोरे, सपोनि दीपक कोक्रेडवार, सपोनि बलराम झाडोकर, सर्वेश बेलसरे, सुनील गौरकर, स्वामीदास चालेकर, गणेश भोयर, जयंत चुनारकर, नितेश महात्मे, सचिन गुरनुले, किशोर वैरागड़े, जयसिंह, संतोष येलापुलवार, नितिन रायपुरे, चेतन गज्जलवार, गणेश मोहुर्ले, अजय बागेसर, नितिन कुरेकर, सुरेंद्र महंतो, संजय वधाई, दीपक डोंगरे, मिलिंद जांभुले, प्रदीप मडावी, शशांक बादामवार, किशोर वाकाते, गोपीनाथ नरोटे, शेखर माथनकर, अजीत शेंडे, सुमित बर्डे, हीरालाल गुप्ता, दिनेश अराडे ने की है।