-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Eventually The Attacking Leopard Was Imprisoned In A Cage The Residents Of Durgapur Wcl Colony Heaved A Sigh Of Relief
आखिरकार हमलाखोर तेंदूआ पिंजरे में कैद; दुर्गापुर, वेकोलि कालोनी वासियों ने ली राहत की सांस
- Written By: नवभारत डेस्क

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
दुर्गापुर (सं) वेकोलि दुर्गापुर परिसर में आतंक मचाते हुए लोगों की जान लेनेवाले हमलाखोर तेंदूए को पकडने में वनविभाग को सफलता मिली है. यह हमलाखोर तेंदूआ शक्तिनगर वेकोलि कालोनी के समीपस्थ सिनाला मोड पर लगाये गए पिंजरे में शुक्रवार की रात कैद हुआ.
तेंदूए द्वारा लोगों पर लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए तेंदूए को पकडने के लिए वनविभाग ने दुर्गापुर वेकोलि परिसर में जगह जगह पिंजरे लगाये गए थे. इनमें से सिनाला मोड पर लगाये गए पिंजरे में आज शनिवार के तडके तेंदूआ कैद हुआ नजर आया. इसकी जानकारी मिलते ही चंद्रपुर वनविभाग के विभागीय अधिकारी प्रशांत खाडे, वनपरिक्षेत्र अधिकारी राहुल कारेकर, राज्य वन्यजीव मंडल के सदस्य बंडू धोतरे ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया. उन्होने तत्काल उस तेंदूए को मूल मार्ग पर स्थित प्राथमिक उपचार केन्द्र में पहुंचाया. पशुवैद्यकीय अधिकारियों द्वारा जांच कर आगे क निर्णय लिया जाएगा ऐसी जानकारी वनविभाग ने दी है.
नर तेंदूआ है जो साधारणत: छह वर्ष आयु का है. गत कुछ दिनों से वनविभाग द्वारा इस तेंदूए को पकडने के प्रयास किए जा रहे थे परंतु वनविभाग को बारंबार चकमा देता आ रहा था. तेंदूए के पिंजरे में कैद होने से नागरिकों को दिलासा मिली है. इस परिसर में चार पिंजरे लगाये है.
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में मासूम के साथ बर्बरता, आईस्क्रीम का लालच देकर 65 वर्षीय आरोपी ने 5 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म
चंद्रपुर को उद्योग हब बनाने की मांग तेज; बिजली, जमीन और सब्सिडी की समस्याएं बनी बाधा
संपत्ति के लिए हुई हत्या, चंद्रपुर में बेटे-बहू ने बेरहमी से पिता को मारा, अरोपी फरार
‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ का नारा पहुंचा चंद्रपुर; NEET की कोर्ट की निगरानी में जांच की कांग्रेस की मांग
परिसर में तेदूए को पकडने की मुहिम विभागीय वनाधिकारी प्रशांत खाडे के मार्गदर्शन में सहायक वनसंरक्षक निकीता चौरे, आरएफओ राहुल कारेकर, निरंतर प्रयासरत ररे वनविभाग के वनपाल तावाडे, गोजे, वासेकर, वनरक्षक धीरज दहेगांवकर, उमरे, बैनलवार, चंद्रपुर आरआरयू पथक के वनपाल धोडरे, दुपारे, वरक्षक वनकर, खांदवे, शेडमाके, वनमजदूर पोईनकर, डांगे, रायपुरे, चहांदे, पडगेलवार आदि वनकर्मियों का योगदान रहा.
दो बच्चों की ली जान
एक माह में तेंदूए ने दो लोगों की जान ली थी.
तेंदूए ने एक माह के भीतर दो बालकों की जान ली थी. 30 मार्च को अपने नाना के तेरहवीं में मां के साथ मामा के यहां आये भद्रावती तहसील के बेलोरा ग्राम के प्रतीक शेषराव बावने 8 को तेंदूआ उठा ले गया था. दूसरे दिन उसका शव मिला. इससे एक माह पूर्व नेरी वार्ड क्र. 6 के ही राज भडके 16 को तेंदुआ उठा ले गया था. इन दो घटनाओं से क्षुब्ध लोगों में वनविभाग के प्रति गहरा रोष था. राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के नितीन भटारकर ने अपने साथियों के साथ वेकोलि महाप्रबंधक कार्यालय में जाकर तोडफोड कर अपना गुस्सा उतरा गया.इसी तरह हिंसक प्राणियों से बचाव के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं रामपाल सिंह, प्रशांत भारती,नितिन भटारकर, शिवबाई लश्करे, संबंधित सभी ग्राम पंचायतों ने पुरजोर तरीके से आवाज उठाई थी। सभियों द्वारा निवेदन दिया गया था.
फोटो_ 9 सीएचएनबी 118
____________
Eventually the attacking leopard was imprisoned in a cage the residents of durgapur wcl colony heaved a sigh of relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
Jun 30, 2026 | 12:15 AMकचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:20 PMप्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PMराम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PMचीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM13 हजार की जगह मिले सिर्फ 3800 रुपये! सैलरी को लेकर ऑफिस में हुआ हंगामा, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jun 29, 2026 | 11:03 PMभारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई
Jun 29, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM














