अहेरी तहसील के महागांव में 5 लोगों की मृत्यु से दहशत में थे गांव के नागरिक, शाम होते ही घरों से बारह नहीं निकलते थे लोग

Death Mystry Gadchiroli
Published on: 
Updated on: 

गडचिरोली. अहेरी तहसील के महागांव में कुंभारे परिवार 5 सदस्यों की मृत्यु 20 दिनों के अंतराल में होने के कारण संपूर्ण महागांवासी दहशत में आ गये थे. भुतबाधा का संदेह होने के कारण शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निलकना बंद हो जाता था. लेकिन पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच कर स्लो पॉइजन देकर 5 लोगों की हत्या करनेवाली कुंभारे परिवार की बहु संघमित्रा कुंभारे और संघमित्रा के पति की मामी रोजा रामटेके को गिरफ्तार करने के कारण लोग दहशतमुक्त हो गये है. और फिर से महागांव का जनजीवन पूर्वपद पर लौट आया.

स्लो पॉइजन कहां लाए? पुलिस की जांच जारी

संघमित्रा और रोजा रामटेके ने स्लो पॉइजन के जरिये अपने ही परिवार के 5 लोगों की जान ली. पुलिस की जांच में पांच लोगों की मृत्यु स्लो पॉइजन से होने की बात स्पष्ट होते ही इस मामले में संघमित्रा और रोजा रामटेके गिरफ्तार किया गया है. लेकिन आरोपियों ने स्लो पॉइजन कहां से लाए, यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है. इस मामले में दोनों आरोपियों से पुलिस पुछताछ कर रही है. वहीं पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है.

संघमित्रा के भाई से पुछताछ  

अपने ही परिवार के 5 लोगों को स्लो पॉइजन देकर मौत के घाट उतारनेवाली संघमित्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं इस मामले में अन्य लोगों का समावेश है, या नहीं, इस दिशा में भी पुलिस की जांच चल रही है. इसी बीच पुलिस ने संघमित्रा के भाई को पुछताछ के लिये अहेरी में बुलाने की जानकारी मिली है. हालांकि पुछताछ के बाद संघमित्रा के भाई को छोड दिया गया. 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com