चंद्रपुर में पेट्रोल-डीजल संकट और कालाबाजारी रोकने के लिए कलेक्टर वसुमना पंत खुद उतरीं मैदान में

Chandrapur Fuel Supply: खाड़ी देशों में युद्ध के चलते ईंधन किल्लत और कालाबाजारी रोकने के लिए चंद्रपुर की जिलाधिकारी वसुमना पंत ने खुद पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण कर स्टॉक ऐप जांचा।
Chandrapur Collector Vasumana Pant inspected fuel pumps to check stock levels and prevent hoarding or black marketing amid fuel supply concerns due to the Gulf War.
वसुमना पंत (फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on
Updated on

 Chandrapur Fuel Supply Collector Vasumana Pant: खाड़ी देशों में युध्द के चलते जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी न हो, ग्राहको को नियमित पेट्रोल और डीजल मिले और जमाखोरी तथा कालाबाजारी को रोकने के लिए, जिलाधिकारी वसुमना पंत ने सोमवार 25 मई को चंद्रपुर-नागपुर महामार्ग पर कोतपल्लीवार पेट्रोल पंप का दौरा किया। इस समय उन्होने स्टॉक रजिस्टर के साथ-साथ दैनिक भंडार से जुड़े ऐप का भी निरीक्षण किया।

मौजूदा हालात में, क्या तेल कंपनियों से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति ठीक है, क्या पिछले हफ्ते से हालात बेहतर हुए हैं, एक दुपहिया या कार को कितना पेट्रोल और डीजल देने की योजना है, पिछला भंडार कब आया था, क्या पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की भीड़ रहती है, चूंकि यह एक औद्योगिक जिला

पहले से बेहतर हालात

पेट्रोल पंप ड्राइवर वी। एम। कोतपल्लीवार ने कहा कि पिछले हफ्ते से हालात बेहतर हुए है। पेट्रोल और डीजल के टैंकर नियमित मिल रहे हैं। कभी-कभी अफवाहों की वजह से ग्राहक अचानक भीड़ लगा देते हैं, जिससे कुछ दिक्कतें होती हैं, लेकिन आमतौर पर ऐसा नहीं होता कि भंडार खत्म हो जाए। साथ ही, ज्यादातर बड़े ट्रक शहर के बाहर मौजूद पंपों से पेट्रोल और डीजल खरीदते हैं। उन्होंने बताया कि हम कैन में पेट्रोल और डीजल नहीं देते हैं।

कालाबाजारी व जामाखोरी से बचे

चंद्रपुर जिलाधिकारी पंत ने कहा, कैन और बोतल में पेट्रोल और डीजल बेचना गैर-कानूनी है। ऐसा न होने दे। साथ ही, रोजाना कितना भंडार उपलब्ध है, यह दिखाने वाला एक बोर्ड सामने वाले एरिया में लगाया जाना चाहिए, ताकि लोग उसे देख सकें। उन्होंने निर्देश दिया कि पेट्रोल और डीजल की कालाजाबारी और अवैध जमाखोरी न हो, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com