चंद्रपुर: शहर में कुल 8 मरीज, अब तक हुए 25 हजार 144 कोरोना से मुक्त
- Written By: नवभारत डेस्क
Representative Pic
चंद्रपुर. महानगर पालिका क्षेत्र में पिछले वर्ष भर में दो लाख 58 हजार 249 लोगों की कोविड जांच की गई. इसमें से 2 लाख 32 हजार 662 लोग की रिपोर्ट निगेटीव निकली. शेष 25 हजार 587 पॉजीटीव मरीजों पर उपचार किया गया जिनमें से 25 हजार 144 ने कोरोना से मुक्ति पायी. इस समय केवल 8 मरीज उपचार ले रहे है. इसमें 5 मरीज होम क्वारांटाईन है जबकि एक मरीज का निजी अस्पताल में और मनपा कोविड केअर सेंटर में दो मरीज भरती है.
पिछले वर्ष कोविड का संक्रमण शुरू होने के बाद से महानगर पालिका ने व्यापक उपाययोजना की है. शहर में सात कोविड जांच केन्द्र शुरू किए गए. उपचार के लिए वन अकादमी एवं सैनिकी स्कूल में व्यवस्था की गई. राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार चंद्रपुर शहर महानगर पालिका क्रियान्वयन कर रही है. शहर में जून से अगस्त के दौरान मरीजों के ठीक होने का प्रमाण अच्छा है. एक्टीव पॉजीटीव मरीजों की संख्या में कमी हुई है.
इस दौरान गत वर्ष कोविड के कारण 435 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई. पिछले 15 दिनों में मृत्यु का आंकडा शून्य है. चंद्रपुर शहर में व्यापक टीकाकरण मुहिम चलायी गई. 1 लाख नागरिकों का टीकाकरण पूर्ण किया गया. इसके चलते कोरोना से निपटने में सकरात्मक बदलाव नजर आ रहा है. व्यापक उपाययोजना के कारण शहर में कुल एक्टीव पॉजीटीव मरीजों की संख्या केवल 8 पर पहुंची है.
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur के बंगाली कैम्प चौक में ओवरलोड ट्रक ने महिला मजदूर को रौंदा; मौके पर ही दर्दनाक मौत
Maharashtra SSC Result 2026: अपनी ही मातृभाषा में पिछड़े छात्र, 94 हजार से ज्यादा विद्यार्थी मराठी में फेल
शिवसेना पदाधिकारियों के साथ नहीं होगा अन्याय, संगमनेर में उदय सामंत का बड़ा बयान
MP MLA Disqualification Case: कांग्रेस के साथ आने के लिए निर्मला सप्रे की 300 करोड़ और बीना को बनाने की डिमांड
वर्तमान में कोरोना का प्रतिबंध कम किया गया है परंतु नागरिक सतर्क रहे. मास्क का नियमित उपयोग करें, बारंबार हाथ धोये, सुरक्षित अंतर रखने का पालन करें, स्वयं का ध्यान रखे और प्रशासन द्वारा दी गई सूचनाओं का पालन करें ऐसा आहवान महापौर राखी संजय कंचर्लावार एवं मनपा आयुक्त राजेश मोहिते ने किया है.
होम क्वारांटाईन -5
निजी अस्पताल -1
कोविर केअर सेंटर-2
कुल एक्टीव पॉजीटीव मरीज -8
