scorecardresearch
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Latest news in hindi, Breaking news in hindi
  • ई-पेपर
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • महाराष्ट्र
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वायरल
  • बिज़नेस
  • लाइफ़स्टाइल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • नवभारत विशेष
  • वीडियो
  • अन्य Navbharat LIVE
    • फैक्ट चेक
    • धर्म
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • वेब स्टोरीज़
    • टेक्नॉलजी
    • यूटिलिटी न्यूज़
    • फोटो
    • करियर
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • चुनाव

In Trends:
  • वैलेंटाइन डे |
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 |
  • महाशिवरात्रि |
  • सोना-चांदी भाव |
  • शेयर बाजार |
  • आज का मौसम
Follow Us
  • Google News
  • instagram enavabharat
  • web-storiesवेब स्टोरीज
  • photosफोटो
  • Home Iconहोम
  • videosविडियो
  • latest-newsफटाफट खबरें
  • Hindi News »
  • Maharashtra »
  • Chandrapur »
  • Chandrapur Municipal Election 2026 Voting Percentage Clashes Evm Glitches

451 उम्मीदवारों की धड़कनें तेज, चंद्रपुर की 66 सीटों का महा-परिणाम आज, जानें कौन मारेगा बाजी?

Chandrapur Municipal Election Result: चंद्रपुर मनपा चुनाव में 52% मतदान के साथ 451 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में बंद। नेहरू स्कूल में मारपीट और मिटने वाली स्याही पर मचा बवाल। आज आएंगे नतीजे।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jan 16, 2026 | 10:34 AM
52% estimated turnout amid EVM glitches, ink row, and clashes in Prabhag 10.

चंद्रपुर मनपा चुनाव (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Google News FaceBook navbharatlive Twitter navbharatlive instagram enavabharat whatsapp navbharatlive youtube navbharatlive
Share on desktop
Share on mobile
Follow Us :
Google News FaceBook navbharatlive Twitter navbharatlive instagram navbharatlive whatsapp navbharatlive youtube navbharatlive

Chandrapur News: विगत आठ वर्ष की प्रदीर्घ प्रतीक्षा के बाद गुरुवार को यहां महानगरपालिका के लिए हुए चुनाव में हर तरफ अफरातफरी देखने को मिली। कहीं पर ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी से मतदान रुका रहा तो कहीं मतदान के बाद मतदाताओं की उंगली पर लगाई जाने वाली स्याही कुछ ही पल में मिटने की शिकायतें सामने आई। कुछ मतदाताओं के पास वोटर कार्ड होने के बावजूद उनके नाम वोटर लिस्ट में नदारद पाए गए।

शहर के एक मतदान केंद्र पर कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और मारपीट की घटना के बाद पुलिस को भीड़ पर लाठियां चलानी पड़ी। कई परिवारों के कुछ सदस्यों के नाम एक प्रभाग में तो कुछ सदस्यों के नाम अन्य प्रभागों में होने से मतदाताओं में बदहवासी सी नजर आयी। इस मनपा के वर्ष 2017 के सार्वजनिक चुनाव में 52.56 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था।

मतदान में भिवापुर प्रभाग अव्वल

चुनाव हेतु शहर में स्थापित कुल 355 मतदान केंद्रों पर सुबह 7.30 बजे मतदान को शुरुआत हुई। प्रारंभ में शहर के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान की धीमी शुरुआत हुई। सुबह साढ़े सात से साढ़े नौ बजे तक यहां औसतन 6.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। शहर के स्लम एरिया में शुरू से मतदान का प्रतिशत अधिक था। शुरुआती 2 घंटे में शहर में सर्वाधिक 9.26 प्रतिशत मतदान भिवापुर और 8।18 मतदान डॉ. बाबासाहब आंबेडकर प्रभाग में दिखाई दिया।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक जिला परिषद चुनाव पर टिकी नजरें, आरक्षण विवाद में फंसे चुनाव; 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई

नासिक जिला परिषद चुनाव पर टिकी नजरें, आरक्षण विवाद में फंसे चुनाव; 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई

मुंबई में 47 करोड़ की कोकीन तस्करी का पर्दाफाश, डीआरआई ने नाइजीरियन समेत 9 आरोपियों को दबोचा

मुंबई में 47 करोड़ की कोकीन तस्करी का पर्दाफाश, डीआरआई ने नाइजीरियन समेत 9 आरोपियों को दबोचा

अकोला के 4.56 लाख कार्डधारकों के लिए नई व्यवस्था, ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ से कहीं भी मिलेगा अनाज

अकोला के 4.56 लाख कार्डधारकों के लिए नई व्यवस्था, ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ से कहीं भी मिलेगा अनाज

नासिक में सड़क पर रिक्शा चालक का हंगामा, मेहर सिग्नल पर ट्रैफिक नियमों की धज्जि; पुलिस से बदसलूकी

नासिक में सड़क पर रिक्शा चालक का हंगामा, मेहर सिग्नल पर ट्रैफिक नियमों की धज्जि; पुलिस से बदसलूकी

10 बजे के बाद मतदान की रफ्तार पकड़ी

शहर के मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे के बाद से मतदान ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी। सुबह 11.30 बजे तक स्थानीय मनपा के लिए औसतन 15.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। तब भी मतदान का सर्वाधिक 20.46 प्रतिशत मतदान भिवापुर प्रभाग में नजर आया, इसके बाद डॉ. बाबासाहब आंबेडकर प्रभाग में भी 18 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज हुआ था। दोपहर डेढ़ बजे तक इस मनपा के लिए औसतन 26.26 प्रतिशत वोट डाले गए थे। वहीं दोपहर 3.30 बजे तक औसतन 38.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

कार्यकर्ताओं में झड़प, चली लाठियां

शहर के एकोरी मंदिर प्रभाग क्रमांक 10 में पुलिस को उस समय हल्का बैतप्रहार करना पड़ा जब यहां के नेहरू विद्यालय के मतदान केंद्र के सामने एक निर्दलीय महिला प्रत्याशी के पति ललित कासट और भाजपा के एक प्रत्याशी के समर्थित कार्यकर्ताओं के बीच विवाद, शुरू हुआ। इस विवाद का परिणाम कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच झड़प में तब्दील हुआ।

जिससे परिसर में तनाव की स्थिति निर्माण हुई, अनियंत्रित भीड़ पर काबू पाने के लिए यहां पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी। इस बीच कासट ने पुलिस अधीक्षक को यहां बुलाने का आग्रह करते हुए बूथ के प्रवेशद्वार पर ही लेट कर धरना दिया। पुलिस को उन्हें मनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, पुलिस को करना पड़ा बलप्रयोग 66 सीटों के लिए 451 प्रत्याशियों का भाग्य मशीनों में बंद

विवेकनगर में सबसे कम मतदान

शहर के अन्य प्रभागों में जहां एक ओर मतदान का प्रतिशत बेहतर नजर आया वहीं संभ्रांत परिवारों की कॉलनी कहे जाने वाले विवेकनगर प्रभाग में शुरू से सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। शहर के अन्य प्रभागों में दोपहर 3।30 बजे तक 40 प्रतिशत के आसपास मतदान दर्ज किया गया था वहीं विवेकनगर में सिर्फ 34.44 प्रतिशत ही मतदान दर्ज हुआ था।

मोबाइल से वीडियो

चुनाव आयोग द्वारा मतदान केंद्रों के भीतर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद शहर के विवेकनगर प्रभाग क्रमांक 5 के एक मतदान केंद्र पर एक मतदाता ने मतदान करते हुए अपने मोबाइल से वीडियो बनाया, यह वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिससे खलबली मच गई।

मतदाता सूची से नाम ही नदारद हो गया

शहर के कई इलाकों में मतदाता सूची में नाम नहीं होने की शिकायत मिली, वोटर आयडी कार्ड होने के बावजूद मतदाताओं को वोट दिए बिना ही लौटना पड़ा। एकोरी मंदिर प्रभाग के रहमतनगर वार्ड में एक महिला मतदाता ने बताया कि, उसके पास वोटर कार्ड तो है, लेकिन उसका नाम मतदाता सूची से नदारद है।

यह भी पढ़ें – क्या अमरावती में फिर खिलेगा कमल या हाथ मारेगा बाजी? आज दोपहर तक साफ हो जाएगी 22 प्रभागों की तस्वीर

उसने इसे एक साजिश करार दिया। ऐसे ही एक मतदान केंद्र पर एक मतदाता ने आरोप लगाया कि, उसके परिवार में 4 सदस्य वोटर्स है, वे एक ही मकान में रहते है, बावजूद इसके परिवार के कुछ सदस्यों का नाम एक प्रभाग में तो अन्य के नाम किसी दूसरे प्रभाग की मतदाता सूची में डाले गए है।

EVM में गड़बड़ी

शहर के कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मतदान प्रक्रिया रुक गई थी। यह तकनीकी खराबी महाकाली मंदिर प्रभाग क्रमांक 12 के संमित्र कॉन्वेंट के मतदान केंद्र पर दिखाई दी। मशीन बंद होने से यहां आधे घंटे तक मतदान रुक गया था। ईवीएम मशीन में ऐसी ही तकनीकी खराबी वडगांव प्रभाग में भी दिखाई दी। जिससे यहां भी करीब 45 मिनट तक मतदान रुका रहा।

स्याही मिटाने की शिकायतें

कुछ मतदाताओं ने मतदान के दौरान उनकी तर्जनी पर लगाई गई स्याही मतदान के कुछ पलों बाद ही हल्के से पोंछने पर मिटने की शिकायतें की, कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने कहा कि, कार्यकर्ताओं से शिकायतें मिली है कि, जिस मार्कर पेन से स्याही लगाई जा रही है, वह कुछ पलों में मिट रही है।

Follow Navbharatlive whatsapp

Chandrapur municipal election 2026 voting percentage clashes evm glitches

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 10:34 AM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections

लेटेस्ट न्यूज़

और पढ़ें
नासिक जिला परिषद चुनाव पर टिकी नजरें, आरक्षण विवाद में फंसे चुनाव; 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई

नासिक जिला परिषद चुनाव पर टिकी नजरें, आरक्षण विवाद में फंसे चुनाव; 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई

Feb 12, 2026 | 11:47 AM
मुंबई में 47 करोड़ की कोकीन तस्करी का पर्दाफाश, डीआरआई ने नाइजीरियन समेत 9 आरोपियों को दबोचा

मुंबई में 47 करोड़ की कोकीन तस्करी का पर्दाफाश, डीआरआई ने नाइजीरियन समेत 9 आरोपियों को दबोचा

Feb 12, 2026 | 11:45 AM
अकोला के 4.56 लाख कार्डधारकों के लिए नई व्यवस्था, ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ से कहीं भी मिलेगा अनाज

अकोला के 4.56 लाख कार्डधारकों के लिए नई व्यवस्था, ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ से कहीं भी मिलेगा अनाज

Feb 12, 2026 | 11:44 AM
दिल्ली के द्वारका में बालकनी बनी स्टेज, अंकल ने गिटार लेकर गाया गाना; झूमते नजर आए पड़ोसी

दिल्ली के द्वारका में बालकनी बनी स्टेज, अंकल ने गिटार लेकर गाया गाना; झूमते नजर आए पड़ोसी

Feb 12, 2026 | 11:43 AM
दिल्ली ब्लास्ट में था जैश का हाथ…UN रिपोर्ट ने खोल दी आतंकिस्तान की पोल, नाम आते ही भड़क उड़े शहबाज-मुनीर

दिल्ली ब्लास्ट में था जैश का हाथ…UN रिपोर्ट ने खोल दी आतंकिस्तान की पोल, नाम आते ही भड़क उड़े शहबाज-मुनीर

Feb 12, 2026 | 11:39 AM
उदित नारायण पर पहली पत्नी रंजना का गंभीर आरोप, बिना सहमति गर्भाशय निकलवाने की शिकायत दर्ज

उदित नारायण पर पहली पत्नी रंजना का गंभीर आरोप, बिना सहमति गर्भाशय निकलवाने की शिकायत दर्ज

Feb 12, 2026 | 11:37 AM
नासिक में सड़क पर रिक्शा चालक का हंगामा, मेहर सिग्नल पर ट्रैफिक नियमों की धज्जि; पुलिस से बदसलूकी

नासिक में सड़क पर रिक्शा चालक का हंगामा, मेहर सिग्नल पर ट्रैफिक नियमों की धज्जि; पुलिस से बदसलूकी

Feb 12, 2026 | 11:31 AM

वीडियो गैलरी

और देखे
video-icon
Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO

Feb 11, 2026 | 10:08 PM
video-icon
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO

खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO

Feb 11, 2026 | 09:35 PM
video-icon
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Feb 11, 2026 | 09:25 PM
video-icon
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO

इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO

Feb 11, 2026 | 09:19 PM
video-icon
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO

‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO

Feb 11, 2026 | 09:13 PM
video-icon
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?

शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?

Feb 11, 2026 | 09:07 PM
video-icon
‘न माला पकड़ने का होश, न पैरों पर खड़े होने की ताकत’, बिहार में नशे की हालत में युवक का कराया ‘पकड़ौआ विवाह’

‘न माला पकड़ने का होश, न पैरों पर खड़े होने की ताकत’, बिहार में नशे की हालत में युवक का कराया ‘पकड़ौआ विवाह’

Feb 11, 2026 | 09:01 PM

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Latest news in hindi, Breaking news in hindi

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.