Chandrapur News: चंद्रपुर में 86.57% गैस ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी, 81 हजार ग्राहक अब भी वंचित

Chandrapur LPG E-KYC: चंद्रपुर जिले में 81,151 घरेलू गैस ग्राहकों की ई-केवाईसी अभी बाकी है। 31 अगस्त 2026 तक ई-केवाईसी पूरी करने की सलाह दी गई है, ताकि गैस सुविधा और सब्सिडी पर असर न पड़े।
chandrapur lpg ekyc 81151 customers 31 august
चंद्रपुर गैस ई-केवाईसी(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chandrapur LPG Customers: घरेलू गैस ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य किए जाने के बाद चंद्रपुर जिले में अब भी 81 हजार 151 ग्राहक इससे वंचित हैं। 23 अगस्त तक ई-केवाईसी पूरी करने की समयसीमा थी। जिले में कुल 6 लाख 3 हजार 922 घरेलू गैस कनेक्शनधारकों में से 5 लाख 22 हजार 771 ग्राहकों ने ई-केवाईसी पूरी कर ली है, जबकि 81 हजार 151 ग्राहक अभी बाकी हैं।

ऐसे ग्राहकों की गैस सुविधा और सब्सिडी पर आगामी दिनों में असर पड़ने की आशंका है। जिले में कुल 107 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। इनके माध्यम से 6 लाख 3 हजार 922 घरेलू गैस कनेक्शनधारकों को सेवा दी जा रही है। अब तक 86.57 प्रतिशत ग्राहकों ने ई-केवाईसी पूरी की है, जबकि 13.43 प्रतिशत ग्राहक अभी प्रक्रिया से बाहर हैं।

ई-केवाईसी में देरी के कारण

ग्राहकों को प्रक्रिया की जानकारी नहीं होना, आधार और गैस कनेक्शन में दर्ज जानकारी में अंतर, मोबाइल नंबर अपडेट न होना, बायोमेट्रिक सत्यापन में परेशानी तथा वरिष्ठ नागरिकों को तकनीकी एवं व्यावहारिक दिक्कतें होने जैसे कारणों से बड़ी संख्या में ग्राहक ई-केवाईसी नहीं करा सके हैं।

सब्सिडी का लाभ खतरे में

ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर संबंधित ग्राहक की सब्सिडी पात्रता प्रभावित हो सकती है। सब्सिडी नहीं मिलने की स्थिति में ग्राहक को सिलेंडर की पूरी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसलिए ग्राहकों को अपनी ई-केवाईसी की स्थिति जल्द जांचने की सलाह दी गई है।

chandrapur lpg ekyc 81151 customers 31 august
गोंदिया पुलिस अधीक्षक का कड़ा एक्शन, जंगल में जुआ अड्डा चलाने वालों का भंडाफोड़, 12 लाख से अधिक संपत्ति जब्त

केवाईसी पूरी करना जरूरी

चंद्रपुर जिला आपूर्ति अधिकारी सी।एच। बहादुरकर ने कहा कि"घरेलू गैस ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी पूरी करना आवश्यक है। इसकी अंतिम समयसीमा पहले 23 अगस्त 2026 थी, लेकिन ग्राहकों की सुविधा और अधिक से अधिक लोगों को प्रक्रिया पूरी करने का अवसर देने के लिए इसे बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 किए जाने की जानकारी है।

जिन ग्राहकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे समयसीमा समाप्त होने से पहले संबंधित गैस वितरक या अधिकृत ऑनलाइन माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर लें। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करते हुए आधिकारिक जानकारी के आधार पर ही प्रक्रिया पूरी करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com