प्रेम विवाह के 20 दिन बाद सामने आया पती का भयानक चेहरा, चरित्र पर शक के चलते दोस्त के साथ पत्नी पर अत्याचार

Husband Accused Physical Abuse: चंद्रपुर के दुर्गापुर में शादी के करीब 20 दिन बाद एक महिला ने अपने पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पति ने दोस्त की मदद से महिला के साथ दुष्कर्म किया।
chandrapur husband accused rape wife friend arrested
चंद्रपुर दुष्कर्म मामला(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chandrapur Crime News: महज 20 दिन पहले प्रेम विवाह कर वैवाहिक जीवन के सपने संजोने वाले दंपती के रिश्ते को चरित्र पर शक ने कलंकित कर दिया। पत्नी के मोबाइल पर बार-बार अनजान लोगों के फोन आने का संदेह होने पर पति ने अपने दोस्त की मदद से उसे दिनदहाड़े श्मशानभूमि में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पति ने अपने दोस्त से भी महिला के साथ दुष्कर्म करवाया। इस मामले में दुर्गापुर पुलिस ने पति समेत उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। दुर्गापुर निवासी हसन उर्फ अल्ताफ सलीम शेख (26) ने संबंधित महिला से 6 अगस्त को रजिस्टर्ड विवाह किया था।

दोनों अलग-अलग धर्मों से होने के कारण विवाह के बाद हसन पत्नी को अपने घर नहीं ले गया था। महिला अपनी मां के साथ रह रही थी। इस बीच दोनों परिवारों की ओर से रीति-रिवाज के अनुसार विवाह समारोह की तैयारियां चल रही थीं और शादी की तारीख तय करने की प्रक्रिया शुरू थी।

इसी दौरान पत्नी का मोबाइल फोन बार-बार व्यस्त मिलने से हसन को उस पर शक होने लगा। पत्नी के साथ रहने के दौरान भी उसके मोबाइल पर अनजान लोगों के फोन आने की बात उसके सामने आई। इसी संदेह को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगे।25 अगस्त को हसन ने पत्नी को फोन किया। उस समय भी उसका फोन व्यस्त था।इसके बाद वह सीधे उसके घर पहुंच गया। वहां पत्नी मोबाइल पर बात कर रही थी।हसन ने उसके हाथ से मोबाइल लेकर सामने वाले व्यक्ति से बातचीत की और गुस्से में वहां से चला गया।

श्मशानभूमि में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप

कुछ देर बाद महिला पास के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में गई।इसी दौरान हसन अपने दोस्त कुणाल बोरकर (19) को बाइक पर साथ लेकर वहां पहुंचा। दोनों महिला को अपने साथ वेकोलि की शक्तिनगर कॉलोनी स्थित श्मशानभूमि में ले गए। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, वहां हसन ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने कुणाल को भी महिला के साथ दुष्कर्म करने के लिए मजबूर किया। घटना के बाद दोनों वहां से चले गए।

दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में

घटना के बाद पीड़िता घर लौटी और मानसिक रूप से सदमे में उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे लेकर दुर्गापुर पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हसन और कुणाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने पर उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

chandrapur husband accused rape wife friend arrested
नियमित विमान सेवा शुरू होने से होगा सभी क्षेत्रों का विकास - अकोला के व्यापार जगत में सभी चाहते हैं विमान सेवा

पुलिस कर रही मामले की गहन जांच

प्रेम और जीवनभर साथ निभाने के वादे से शुरू हुए इस रिश्ते में महज कुछ ही दिनों में संदेह, गुस्सा और हिंसा सामने आने से मामला गंभीर हो गया है। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति द्वारा कानून हाथ में लेने का आरोप है। पुलिस घटना की पूरी पृष्ठभूमि और दोनों आरोपियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com