- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Datala Gramsevak Corruption Tender Scam
चंद्रपुर में भ्रष्ट ग्रामसेवक के खिलाफ जांच की मांग, दातालावासी ने जिला परिषद CEO को को चेताया
Chandrapur News: चंद्रपुर जिले के दाताला के ग्रामसेवक पर भ्रष्टाचार और टेंडर घोटाले का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता भारत रोहने ने जांच व निलंबन की मांग की, नहीं तो अनशन की चेतावनी दी।
- Written By: आकाश मसने

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद दातालावासी (फोटो नवभारत)
Chandrapur Datala Gramsevak Corruption News: चंद्रपुर जिले की दाताला ग्राम पंचायत में ग्रामसेवक पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ग्रामवासी भारत रोहने ने बताया कि ग्रामसेवक ने अवैध नाली निर्माण, टैक्स माफी, बिलों में हेरफेर, अवैध वसूली समेत कई गड़बड़ियां कीं। शिकायत करने पर उनके घर के सामने की नाली तोड़ दी गई जिससे गंदा पानी जमा हो गया।
रोहने ने जिला परिषद सीईओ से भ्रष्टाचार की जांच और जिम्मेदारों के निलंबन की मांग की है, अन्यथा बेमियादी अनशन करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी कर ठेकेदार को पहले ही काम शुरू करने देने का आरोप भी लगाया गया है।
रोहने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दाताला के ग्रामसेवक ने रेभनकर के खेत में अवैध नाली का निर्माण कर ग्राम पंचायत निधि का दुरूपयोग किया है। तहसीलदार एवं एसडीओ के आदेश के बिना अवैध प्लाट का आर्थिक व्यवहार कर खेत में कोई निर्माण ना होने के बाद भी नमुना 8 किया है। मोबाइल टावर, बिल्डिंग, होटल एवं फार्म हाऊस धारक से अवैध रूप से पैसे लेकर उनका टैक्स माफ कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
अब परेशानी के दिन होंगे दूर! मुंबई लोकल से सफर करने वालों को मिलेगी रफ्तार, 80 लाख यात्रियों को होगा फायदा
अकोला में महिला आरोपी से बदसलूकी पर ASI निलंबित; वीडियो लीक से पुलिस महकमे में खलबली
तुमसर रोड स्टेशन पर भीषण हादसा, चलती अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश में नागपुर के यात्री की मौत
गड़चिरोली: मुख्यमंत्री रोजगार योजना में 107% लक्ष्य हासिल, राज्य में 8वां स्थान; 1358 को रोजगार मिला
ग्रामसेवक पर क्या है आरोप?
दातालावासी ने नाली सफाई किए बिना उसका बिल का भुगतान करना एवं अधिक मजदूर एवं अधिक दिन दिखाकर बिल का भुगतान करना, जेसीबी एवं मुरूम के अधिक राशी के बील का भुगतान कराना, हर महीने में अधिक साहित्यों की खरीदी दिखाकर बिल का भुगतान कराने का आरोप लगाया।
साथ ही बिना किसी प्रस्ताव के फेरफार फी एवं टैक्स वसूली फी की महाडोले के माध्यम से अवैध वसूली करना, कोविडकाल में विवाह समारोह के लिए अनापत्ती प्रमाण पत्र के लिए 5 हजार रुपए लेकर अवैध वसुली करना, इसके साथ ही कई भ्रष्टाचार करने के आरोप भी रोहने ने ग्रामसेवक कोकोडे पर लगाए हैं।
इस मामले में जिला परिषद सीईओं से शिकायत कर भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग करने पर ग्रामसेवक ने घुस्से में आकर घर के सामने की नाली तोड़ी जाने का आरोप रोहने ने किया है।
ग्रामसेवक को निलंबित करने की मांग
इस मुद्दे पर 8 दिन के भीतर जिला परिषद स्तर पर भ्रष्टाचार की उचित जांच कर ग्रापं के ग्रामसेवक को निलंबित करने की मांग की गई। भारत रोहने ने ऐसा न होने पर बेमियादी अनशन करने की चेतावनी दी।
यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर में लगातार बारिश से बाढ़ का खतरा, इरई डैम के गेट खोले गए
रोहने ने आगे बताया कि दाताला ग्राम पंचायत अंतर्गत 28 अगस्त 2025 को आफलाईन टेंडर प्रकाशित हुवा। लेकिन 4 सितम्बर 2025 को शाम 5 बजे टेंडर खोलना था। लेकिन संबंधित कंत्राटदार ने उसके पहले ही अर्थात 1 सितम्बर 2025 को ही काम शुरू किया। टेंडर खोलने के पहले ही काम की शुरुवात हो गई।
इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी एवं कंत्राटदार दोनो की साझगांठ से टेंडर में घोटाला करने का आरोप रोहने ने किया है। इस मामले में टेंडर घोटाले की जांच कर ग्रापं अधिकारी का निलम्बन एवं संबंधित कंत्राटदारों को ब्लैक लिस्ट में डालने की मांग रोहने ने की है।
Chandrapur datala gramsevak corruption tender scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Donald Trump ने फोड़ा टैरिफ बम…फार्मा इंडस्ट्री पर लगा दिया 100 प्रतिशत टैरिफ, भारत की बढ़ी टेंशन
Apr 03, 2026 | 09:08 AMBJP Office Blast मामले में CCTV वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, बाइक सवार हमलावरों को पुलिस ने दबोचा
Apr 03, 2026 | 09:03 AMडोंबिवली में पुजारी की शर्मनाक हरकत: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 08:57 AMमुंबई के मालाड में ‘एसिड अटैक’! महज 600 रुपये की उधारी के लिए 6 लोगों पर तेजाब फेंका, मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 08:48 AMIndore Car Driver Crush Colony Child: इंदौर में मासूम के ऊपर से गुजरी कार, दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने
Apr 03, 2026 | 08:35 AMPakistan में तेल संकट ने मचाई तबाही, पेट्रोल 458 के पार तो 520 हुआ डीजल, एक महीने में दूसरी बार बड़ी बढ़ोतरी
Apr 03, 2026 | 08:33 AMनागपुर में बेमौसम बारिश का कहर, कलमना मंडी में भीगा दाना-दाना, IMD ने जारी किया अलर्ट
Apr 03, 2026 | 08:28 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














