CSTPS कॉलोनी में मधुमक्खियों का हमला, 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत

Chandrapur Bee Attack: चंद्रपुर के CSTPS कॉलोनी क्षेत्र में मधुमक्खियों के अचानक हमले में करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
navb-1-1-695
Published on
Updated on

Chandrapur News: CSTPS के कॉलोनी इलाके में सोमवार शाम हुए मधुमक्खियों के हमले में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई. उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. दुर्गापुर पुलिस मामले की जाँच में लगी है. CSTPS के जनसंपर्क अधिकारी बनकर ने नवभारत को बताया कि कोई बाहरी आदमी था जो CSTPS के कॉलोनी क्षेत्र के ORC मैदान के पास पेयजल के लिए आया था.

इस बीच पास के पेड़ से मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया. इससे अफरातफरी मच गई. करीब 60 वर्ष आयु के मृतक से भागना नहीं हुआ. बाकी लोग वहां से जान बचा कर भागे. इस बीच बुरी तरह घायल अज्ञात व्यक्ति को सीजीएमसी में भर्ती कराया गया.

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. खबर लिखे जाने तक जॉच चल रही थी. मृतक की शिनाख्त करने की कोशिशें जारी थी. CSTPS में कई जगह जंगलनुमा क्षेत्र है. जहां से वन्य जीवो के साथ इस तरह से पेड़ो पर मधुमक्खियों का बसेरा है. CSTPS प्रशासन को इस बियाबान का उचित प्रबंधन करने बीते वर्ष आंदोलन भी किया गया था. परन्तु इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, ऐसा लोगो का कहना है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com