-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur City Of Worlds Highest Temperature
चंद्रपुर विश्व का सर्वाधिक तापमान का शहर
- Written By: नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. चंद्रपुर का तापमान दिनोंदिन बढता जा रहा है. इस वर्ष तो विश्व में सर्वाधिक तापमान का शहर के तौर पर चंद्रपुर का तापमान 43.6 डि.से. दर्ज है. इसलिए इस वर्ष सभी रिकार्ड तोडने की संभावना जतायी जा रही है. चंद्रपुर का बढता तापमान यह चिंता का विषय बनता जा रहा है.
तापमान में चंद्रपुर इस बार सभी प्रकार के रिकार्ड तोड रहा है ऐसा भय खगोल अभ्यासको द्वारा जताया जा रहा है. चंद्रपुर व ब्रम्हपुरी समेत विदर्भ के अन्य जिले में भी इस वर्ष तापमान अधिक दिखाई दे रहा है. चंद्रपुर का पारा दिनों दिन बढता जा रहा है.
1 अप्रैल को विश्व में चंद्रपुर जिला पहले क्रमांक का उष्ण शहर रहा. शुक्रवार को 43.6 डिग्री से. तापमान रिकार्ड दर्ज किया है. तो अकोला दसवे स्थान पर है. अकोला का तापमान 43.1 अं.से. दर्ज किया है.
सम्बंधित ख़बरें
प्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Chandrapur News: पिग्मी एजेंटों के कमीशन पर फिर असमंजस, 3% भुगतान को लेकर नई उलझन
नागपुर मेडिकल अपडेट: मिर्गी बीमारी से चंद्रपुर के रमेन चक्रवर्ती की मौत, पीछे छोड़ गए बुजुर्ग माता-पिता
चंद्रपुर कांग्रेस में बड़ी फूट: राजेश अडूर को हटाने के लिए 16 नगरसेवक पहुंचे कमिश्नर दफ्तर
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से हीटस्ट्रोक-एक्शन प्लान प्लानिंग
जिले के तापमान में चार-पांच दिनों से तेजी आई है. हीटस्ट्रोक से होने वाली मौतों की संख्या को कम करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जिला परिषद, चंद्रपुर के अधिकार क्षेत्र में एक नियमित हीट एक्शन प्लान (हीटस्ट्रोक एक्शन प्रोग्राम) लागू करने की योजना बनाई है. इसके तहत जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग द्वारा हिट एक्शन प्लान लागू किया जाएगा.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों में हीट स्ट्रोक के रोगियों के लिए कोल्ड वार्ड का संचालन करना, अप्रैल से मई जून तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के वाहनों का मोबाइल यूनिट के रूप में संचालन शामिल है.
नागरिकों को टोल फ्री टेलीफोन नंबरों के बारे में सूचित करना, ग्रामीणों को शुद्ध पानी की दैनिक आपूर्ति लू से बचाव के उपायों के संबंध में नागरिकों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने, गांव के नागरीकों को शुध्द जलापूर्ति करने, हीट स्ट्रोक से बचाव का संदेश घर-घर पहुँचाने के उद्देश्य से सभी स्कूल-कॉलेजों में हैंडबिल वितरित करना, बिना शेड के बस स्टॉप पर छतों और शेडों का निर्माण, ग्राम पंचायतों और गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से रोगियों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर समाज मंदिर का प्रावधान, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा हीट स्ट्रोक के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करने, सभी आंगनबाड़ियों में हीट स्ट्रोक जागरूकता के बारे में बैनर लगाने, खेतिहर मजदूरों के काम के घंटे बदलने, उन्हें पीने का पानी उपलब्ध कराने के उपाय किए जा रहे हैं.
नागरिकों को खुद को धूप और लू से बचाना चाहिए, साथ ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किए जाने की अपील की जिलाधिश अजय गुल्हाने, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. मिताली सेठी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी राजकुमार गहलोत ने की है.
Chandrapur city of worlds highest temperature
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Jul 11, 2026 | 04:51 AMAaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














