चंद्रपुर में बारिश की कमी, किसानों को फसल बीमा से जोड़ने पर जोर, समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव के निर्देश

Chandrapur Agriculture: चंद्रपुर जिले में 15 सितंबर तक औसत बारिश की तुलना में केवल 59 प्रतिशत बारिश हुई है। जिले में 4.68 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई है।
chandrapur 59 percent rainfall 468 lakh hectare sowing
चंद्रपुर प्रशासन (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chandrapur Administration: गरीब और सामान्य नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत (आभा) कार्ड का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष शिविर आयोजित कर नागरिकों को कार्ड वितरित करें और इसके लाभों की जानकारी दें, ऐसे निर्देश राज्य के अपर मुख्य सचिव (उच्च एवं तकनीकी शिक्षा) तथा चंद्रपुर जिले के पालक सचिव बी. वेणूगोपाल रेड्डी ने दिए।

नियोजन सभागृह में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में वे बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले के जो विषय शासन स्तर पर लंबित हैं, उनकी जानकारी दें, ताकि संबंधित मामलों को गति दी जा सके। बैठक में जिलाधिकारी वसुमना पंत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलकित सिंह, मनपा आयुक्त अकुनुरी नरेश, ताडोबा-अंधारी व्याघ्र प्रकल्प के उपसंचालक (कोर) आनंद रेड्डी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

'महाविस्तार' ऐप की जानकारी दी

रेड्डी ने किसानों को कृषि संबंधी जानकारी के लिए 'महाविस्तार' ऐप की जानकारी देने के निर्देश दिए। जिले में अब तक औसत बारिश की तुलना में केवल 59 प्रतिशत बारिश हुई है। बारिश में खंड को देखते हुए अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल होना चाहिए। राष्ट्रीयकृत बैंकों को किसानों को कर्ज वितरण में गंभीरता बरतने के निर्देश भी दिए।

मानव-वन्यजीव संघर्ष

मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए ठोस उपाय करने की जरूरत बताते हुए रेड्डी ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों से अब हाथियों का आगमन इस क्षेत्र में हो रहा है। हाथी मानव बस्तियों के करीब न पहुंचें, इसके लिए वन विभाग आवश्यक सावधानी बरते। समीक्षा में कृषि, प्राकृतिक आपदा, वन, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों का भी जायजा लिया गया।

chandrapur 59 percent rainfall 468 lakh hectare sowing
नागपुर के 1300 गणेश पंडालों को फायर अलर्ट, अनदेखी पर अचानक होगी जांच; लापरवाही पर कार्रवाई

जिले में 4.68 लाख हेक्टेयर में बुआई

जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी शंकर तोटावार ने बताया कि चंद्रपुर में औसत वार्षिक बारिश 1084 मिमी है। पिछले वर्ष जून से सितंबर के दौरान 1254 मिमी (115 प्रतिशत) बारिश हुई थी, जबकि इस वर्ष जून से 15 सितंबर तक केवल 646 मिमी (59 प्रतिशत) बारिश दर्ज हुई है। जिले के 11 तहसीलों में 50 प्रतिशत से भी कम बारिश हुई है। इस वर्ष धान, कपास, सोयाबीन, तुअर, ज्वार सहित विभिन्न फसलों की 4 लाख 68 हजार 771 हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com