Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब

Brahmapuri Crematorium: ब्रह्मपुरी के हिंदू श्मशान घाट में आठ खंभे जर्जर होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद से तत्काल मरम्मत की मांग की है।
brahmapuri crematorium dilapidated pillars safety concern
श्मशान घाट(सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Brahmapuri Municipal Council: ब्रह्मपुरी शहर के हिंदू श्मशान घाट की स्थिति इन दिनों काफी बदहाल हो गई है। श्मशान परिसर में लगे आठ खंभे जर्जर और खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ये खंभे कभी भी गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में नगर परिषद प्रशासन से तत्काल मरम्मत कार्य कराने की मांग की जा रही है।

ब्रह्मपुरी एक बड़ा शहर है, जहां ओबीसी सहित विभिन्न समाजों के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। हिंदू समाज के अंतिम संस्कार के लिए उपयोग में आने वाले इस श्मशान घाट की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी है। नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद को श्मशान घाट की मूलभूत सुविधाओं और रखरखाव पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

brahmapuri crematorium dilapidated pillars safety concern
Amravati News: प्रेमिका और परिजनों ने किया प्रताड़ित, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छोड़ गया सुसाइड नोट

नागरिकों की प्रमुख मांगें

  • जर्जर हो चुके आठों खंभों की तत्काल मरम्मत कराई जाए या नए खंभे लगाए जाएं।

  • श्मशान घाट परिसर की सफाई अभियान चलाकर नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

  • परिसर में उग आई झाड़ियों और छोटे पेड़-पौधों की सफाई कराई जाए।

  • श्मशान घाट में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

  • सुरक्षित और सर्वसुविधायुक्त बनाया जाये

आठ खंभे जर्जर; हादसे की आशंका

नागरिकों ने यह भी सवाल उठाया कि नगर परिषद में जनप्रतिनिधियों की सत्ता होने के बावजूद श्मशान घाट जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा की उपेक्षा क्यों की जा रही है। उनका कहना है कि शहर के अन्य समुदायों के अंतिम संस्कार स्थलों की तुलना में यहां सुविधाओं का अभाव दिखाई देता है, जिसे दूर किया जाना चाहिए।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी संभावित दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय तत्काल कार्रवाई करते हुए जर्जर संरचना की मरम्मत कराई जाए और श्मशान घाट को सुरक्षित एवं सुविधायुक्त बनाया जाए।

Navbharat Live
navbharatlive.com