Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनपा में भाजपा को बडा झटका, 2 भाजपा पार्षदों समेत सैकडों कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में प्रवेश

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Mar 06, 2022 | 10:04 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

चंद्रपुर. मनपा चुनाव के पहले देश के पूर्व गृहराज्यमंत्री हंसराज अहीर व राज्य के पूर्व वन तथा वित्तमंत्री सुधिर मुनगंटीवार के निकटवर्तीय समझे जानेवाले व भाजपा की ओर से चार बार चयनित हुए चंद्रपुर शहर के भिवापूर वार्ड के पार्षद वसंत देशमुख समेत पार्षद प्रशांत घोनमोडे ने सेकडों कार्यकर्ताओं के साथ पालकमंत्री विजय वडेट्टीवार व सांसद बालु धानोरकर की उपस्थिति में कांग्रेस में प्रवेश किया.

कुछ ही दिनों में मनपा के चूनाव को देखते हुए देशमुख का कांग्रेस में प्रवेश लेने से भाजपा में खलबली मच गयी है. चूनाव के चलते सभी पार्टीयों ने पार्टी का गठबंधन मजबूत कराने में जुट गयी है. ऐसे में देशमुख का कांग्रेस का प्रवेश से आनेवाले मनपा चुनाव में क्या नतिजा निकलता है इस ओर अब सभी की नजरे टिकी हुई है. 

महानगरपालिका में भाजप के पूर्व गुट नेता व सभागार नेता वसंत देशमुख की शहर के ओबीसी, बहुजन समाज का नेतृत्व करनेवाले ऐसी पहचान थी. भिवापूर प्रभाग से चार बार विजय हुए है. कई वर्षो का अनुभव होने के बावजुद मनपा में स्थायी समिति सभापति पद के लिए उन्हे दरकिनार कर दूसरे को अवसर देने से वसंत देशमुख पार्टी के वरिष्ठों पर पिछले कुछ महिनों से नाराज थे. इस दौरान उन्होने मनपा के भ्रष्टाचार पर आवाज उठाने से उन्हे सभागार नेता के पद से हटाया गया था.  

सम्बंधित ख़बरें

असम चुनाव: ‘लव जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे…’, CM योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बात; कांग्रेस पर साधा निशाना

तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव! जारी की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट; इन दिग्गजों के नाम शामिल

‘ग्रीन जोन’ एरिया में बिक रहे प्लॉट, नियमों को ताक पर रख रहे ब्रम्हपुरी प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

असम के बरपेटा में गरजे CM Yogi, कांग्रेस और UDF पर साधा निशान; बोले- ये घुसपैठियों के साथ

तत्पश्चात पार्टी में वरिष्ठों का दरकिनार कर कम तजुरबावाले लोगों को अवसर देने की भूमिका वसंत देशमुख को खाने लगी थी. पार्टी के दुजाभाव भूमिका के चलते अंत में देशमुख ने कांग्रेस में प्रवेश करने का निर्णय लिया. इस दौरान शहर के भिवापूर प्रभाग के मातानगर परिसर में आयोजित पक्ष प्र्रवेश के कार्यक्रम में पालकमंत्री विजय वडेट्टीवार व सांसद बालु धानोरकर, विधायक प्रतिभा धानोरकर की मौजूदगी में मनपा पार्षद वसंत देशमुख व सतीश घोनमोडे समेत सैकडो कार्यकर्ताओं ने प्रवेश किया. 

इस समय चंद्रपुर शहर जिला काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रितेश(रामू) तिवारी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रकाश देवतले, सेवादल के जिलाध्यक्ष नंदू खनके, मनपा के विपक्ष नेता डॉ. सुरेश महाकुलकर, महिला काँग्रेस की ग्रामीण जिलाध्यक्ष चित्रा डांगे, काँग्रेस के प्रदेश सचिव विजय नले, महिला काँग्रेस की प्रदेश सचिव नम्रता ठेमस्कर, पूर्व  महापौर संगीता अमृतकर, पूर्व  सभापति संतोष लहामगे, प्रशांत दानव, प्रवीण पडवेकर, राजेश अडूर, पप्पू सिद्दीकी, प्रसन्ना शिरवार, नौशाद शेख, सुधाकर चन्ने, सुरेश कापणे, विनोद तरारे आदि उपस्थित थे. 

पक्ष प्रवेश में पार्ष्ज्ञद वसंत देशमुख व सतीश घोनमोडे के प्रवेश से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है. आगामी चुनाव में मनपा पर कांग्रेस का झंडा लहरायेगा. मनपा से  भाजपा का लौटने का सफर होने का प्रतिपादन पालकमंत्री विजय वडेट्टीवार ने किया. 

इस समय पार्षद वसंत देशमुख, सतीश घोनमोडे ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रवेश करने पर पालकमंत्री विजय वडेट्टीवार, सांसद बाळु धानोरकर, विधायक प्रतिभा धानोरकर ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. इस समय भिवापुर प्रभाग के वरिष्ठ नागरिकों को सत्कार किया गया. 

कार्यक्रम आयोजन के लिए दीपक गोरडवार समेत चंद्रपुर शहर जिला काँग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ ने सहयोग दिया. कार्यक्रम में परिसर के नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे. 

महानगरपालिका में अब परिवर्तन : सांसद धानोरकर 

महानगरपालिका की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने पिछले 5 वर्ष में कई भ्रष्टाचार किए है. शहर की जनता उनके इस तरह के व्यवहार से त्रस्त हो गयी है. आगामी चूनाव में निश्चित परिवर्तन होगा व मनपा पर कांग्रेस का झंडा लहराया जायेगा ऐसा प्रतिपादन सांसद बालु धानोरकर ने किया. 

भाजपा का प्रभाग की जनता पर अन्याय : देशमुख 

भाजप ने केवल मुझपर ही नही बल्की मेरे प्रभाग की जनता पर भी अन्याय किया है. कांग्रेस यह विचारों का पक्ष है. इसलिए असंख्य कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में प्रवेश किए जाने की भूमिका वसंत देशमुख ने व्यक्त की.  

Big blow to bjp in mnp hundreds of workers including 2 bjp councilors enter congress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2022 | 10:04 PM

Topics:  

  • BJP
  • Chandrapur News
  • Chandrapur News Today
  • Congress

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.