मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, नकली शराब बनाने के कारखाने का मामला

FILE PHOTO
Reprsentative Image
Published on: 
Updated on: 

चंद्रपुर. मूल तहसील में नकली शराब बनाने के कारखाने पर छापामार कार्रवाई कर उत्पाद शुल्क विभाग मूल के दुय्यम निरीक्षक संदीप राऊत व चंद्रपुर उत्पादन शुल्क विभाग के अधिकारी ने 17 लाख रुपए का माल जब्त किया था.

इस मामले का मुख्य आरोपी पवन उर्फ गोलू वर्मा फरार था. आरोपी की तलाश में उत्पाद शुल्क विभाग ने विभिन्न टीमें तैयार की थी. लेकिन वह इन टीमों को चकमा दे रहा था. अंतत: अधिकारी राऊत को गोलू वर्मा लातूर शहर में होने की गुप्त सुचना मिली.

सूचना के आधार पर संदीप राऊत, अभिजीत लिचडे, अमित क्षीरसागर, सुदर्शन राखुंडे, जगन पुट्टलवार ने लातुर पहुंचकर शिवाजी चौक राठी बैंक के पास मौजूद कॉफी शॉप में पवन उर्फ गोलू वर्मा को गिरफ्तार किया. कार्रवाई में उत्पाद शुल्क लातूर विभाग के कर्मचारियों ने सहयोग किया. आरोपी गोलू वर्मा को न्यायालय ने 13 मार्च तक उत्पाद शुल्क विभाग पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश दिए हैं. जांच संदीप राऊत कर रहे हैं.

Navbharat Live
navbharatlive.com