युवती की हत्या का प्रयास करनेवाला गिरफ्तार, नागरिकों की सतर्कता से बची युवती की जान

arrest
Representative Image
Published on: 
Updated on: 

चंद्रपुर. ब्रम्हपुरी के कालेज रोड पर लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास एक युवती पर हथोडे से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास करनेवाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

प्राप्त जानकारी अनुसार 8 मार्च को विश्व महिला दिन पर दोपहर 2 बजे के दौरान पीडिता अपनी मां के साथ ब्रम्हपुरी से बोंडेगांव की ओर जा रहे थी. लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास नान्होरी गांव के लवेश वामन देऊलकर ने आकर युवती पर हथोडे से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया. आसपास के लोग यह देखकर उसे पकडने दौड पडे. और उसे पकडकर पुलिस के हवाला किया. 

हमलावार पीडिता के मां का माना हुआ भाई है उसे अलग अलग नंबर से बारंबार फोन कर विवाह के लिए दबाव डाल रहा था. युवती के इंकार करने पर उसने पीडिता की हत्या का प्रयास किया.

पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को विभिन्न धाराओं और अ.जा. अ.ज. अ. प्र. कानून के तहत गिरफ्तार किया है. उपविभागीय पुलिस अधिकारी मल्लिकाजुर्न इंगले के मार्गदर्शन में मामले की जांच की जारही है.