गोकुल गली की कपडे की दुकान में लगी आग, लोगों की सतर्कता से भीषण आग होते होते बची

fire
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

चंद्रपुर. शहर के मध्यभाग स्थित गोकुल गली में स्वाग मेन्स स्टुडियो कपडे की दुकान में अचानक आग लग गई. दुकान से धुआं बाहर निकलता देख पड़ोसियों ने दुकान खोलकर आग पर काबू पाया जिससे अनर्थ टल गया. यह घटना आज शनिवार 2 जुलाई की शाम 5 बजे के बीच हुई.

शहर के अत्यंत संकरी गली गोकुल गली में अनेक दुकानें है इस दौरान शनिवार की शाम 5 बजे के दौरान स्वाग नामक कपडों की दुकान जो कि आज बंद थी उसमें धुआ नजर आने पर दुकानदारों ने तुरंत दुकान खोली और उसमें पानी मारकर आग पर काबू पाया. गली काफी संकरी होने से अग्निशमन दल की गाडी पहुंच पाना कठिन था. 

आसपास के दुकानदारों की सतर्कता से आग पर काबू पाया जा सका. दुकान में पंखा और अन्य छोटा मोठा सामान जल गया. आग पर तुरंत काबू पा लिया गया अन्यथा आग भीषण हो सकती थी. गली काफी छोटी होने से भविष्य के खतरे को देखते हुए उपाययोजना किए जाने की आवश्यकता है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com