- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- 11 Months Bus Stand Work Incomplete Even After 3 Years The Date On The Date The Contracting Company Is Giving Bjp Also Forgot As Soon As It Came To Power
11 महीने के बस स्टैंड का काम 3 वर्ष बाद भी अधूरा, ठेका कंपनी दे रही तारीख पर तारीख; सत्ता में आते ही भाजपा भी भूली
- Written By: नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. चंद्रपुर जिला मुख्यालय होने से यहां के बस स्टैंड को हवाईअड्डे की तर्ज बनाने की संकल्पना को साकार करने के लिए तत्कालीन वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार के प्रयासों से 12,07,68,766 रुपए की निधि मंजूर कर डी.वी. पटेल एंड कंपनी नागपुर को बस स्टैंड को साकार करने का काम सौंपा था. किंतु 21 नवंबर 2018 तक पूरा होने वाले बस स्टैंड का काम आज तीन वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ है. इसकी वजह से दीपावली के त्योहार पर यात्रियों के साथ लंबी दूरी से आने वाले चालक परिचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
तत्कालीन वित्तमंत्री ने जिले के अनेक बस स्टैंड को आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त बनाने का बीडा उठाया और इस कडी में बल्लारपुर और पोंभूर्णा बस स्टैंड बनकर तैयार हो गया है. किंतु मूल और चंद्रपुर बस स्टैंड का काम आज भी रेंग रहा है. चंद्रपुर जिला मुख्यालय होने की वजह से इस बस स्टैंड की अहमियत अधिक है. किंतु कुछ कारणों से बस स्टैंड के काम में विलंब होने पर अतिरिक्त 6 महीने का समय कंपनी को दिया था.
पटेल कंपनी द्वारा बस स्टैंड के काम की शुरुआत की गई किंतु बीच में रेतघाट से रेत मिलना बंद हो गया, कोरोना, एसटी हडताल, फंड की कमी की वजह से काम में विलंब होता रहा और इसकी मियाद बढाकर 30 अगस्त 2020 तक कर दी थी. इसके बावजूद आज तक काम पूरा नहीं हुआ है. नतीजा यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
अधिकारियों की मेहरबानी महज 100 रुपए जुर्माना
काम का समय बढाकर दिए जाने के बावजूद आज तक काम पूरा न होने पर पटेल एंड कंपनी पर निगम की ओर से 7 जून 2021 से प्रतिदिन 100 रुपए जुर्माना लगाया जा रहा है. करोडों के काम में महज 100 रुपए प्रतिदिन का जुर्माना लगाकर कही अधिकारी जानबुझकर ठेका कंपनी को शह देकर नागरिकों को दिक्कतों का तोहफा तो नहीं दे रहे है.
सत्ता में आते ही बीजेपी बस स्टैंड़ को भूली
महाविकास आघाडी सरकार के कार्यकाल में हो रहे बस स्टैंड के काम विलंब को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बस स्टैंड गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया था. किंतु तख्तपलट के साथ शिंदे और फडणवीस सरकार आने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा भी बस स्टैंड के काम को भूल चुकी है.
कंपनी दे रही तारीख पर तारीख
कोरोना समाप्ती के बाद डी.वी. पटेल एंड कंपनी नागपुर ने जुलाई 2022 तक काम समाप्त कर हस्थानांतरित करने का आश्वासन दिया था. किंतु जुलाई में काम न होने पर वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार के हाथों 15 अगस्त की योजना बनायी गई थी. किंतु उस समय पर भी काम अधूरा रहा और अब दीपावली तक भी काम पूरा होने की संभावना कम ही है. जिससे कंपनी तारीख पर तारीख पर दे रही है.
कर्मचारियों के क्वार्टर में सुविधाओं की कमी
12.07 करोड रुपए की लागत से साकार होने वाले बस स्टैंड के साथ 7 करोड़ रुपए लागत से 24 कर्मचारी और 12 अधिकारियों के लिए कुल 36 क्वार्टर का निर्माण कंपनी ने किया है. कर्मचारियों के क्वार्टर अलाटमेंट का ड्रा हाल ही में निकाला गया है. किंतु 1 बीएचके क्वार्टरों के बाथरुम के डिजाईन को लेकर कर्मचारियों ने आपत्ती उठायी है. क्योंकि टायलेट को बाथरुम के बीच में बनाया गया है. इसकी वजह से कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पडेगा.
रात की बसों के डीजल तक के लाले
चंद्रपुर जिला मुख्यालय होने की वजह से यहां पर लंबी दूरी शेगांव, दर्यापुर, रिसोड की बसेस चंद्रपुर तक आती है. किंतु यह पर निवास की सुविधा न होने की वजह से इन बसों को बल्लारशाह भेजा जाता है. किंतु कई बार इन बसों में इक्का दुक्का ही यात्री होते है. जिससे उनके डीजल तक का खर्चा नहीं निकल रहा है. यदि समय पर बस स्टैंड साकार हो जाता तो निगम के डीजल का खर्च और कर्मचारियों की दिक्कत से छुटकारा मिल जाता.
इस संबंध में बस स्टैंड के इंजीनियर राहुल मोडक ने कहा कि राज्य परिवहन निगम की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक है. इसकी वजह से अनेक कंपनिया निगम के कामों के ठेका रद्द करने की विनंती कर रहे है. चंद्रपुर बस स्टैंड के लिए वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार से विशेष रुप से प्रयास किए जा रहे है. इसके चलते संभावना है कि जनवरी फरवरी तक काम पूरा हो सकेगा.निजी पेट्रोल पंपों के डीजल के लाखों के बिल बकाया होने की वजह से पंप वाले बार बार तकाजा कर डीजल देने से इंकार कर रहे है. उसी प्रकार एमआरएफ टायर कंपनी और स्पेयर पार्ट के बकाया होने से पार्टस मिलना मुश्किल हो रहा है. वहीं चंद्रपुर बस स्टैंड का काम देख रहे कंपनी के अमित पटेल ने फोन नहीं उठाया है.
11 months bus stand work incomplete even after 3 years the date on the date the contracting company is giving bjp also forgot as soon as it came to power
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










