Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chandrapur News: भीषण गर्मी से चिलचिलाया चंद्रपुर, ताड़ोबा में आधी से भी आधी हो गई पर्यटकों की संख्या, रास नहीं आ रही जंगल सफारी

चिलचिलाती धूप में खुली जीप में 5 घंटे से अधिक का समय ताडोबा में जंगल सफारी में व्यतीत करना पर्यटकों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। यही वजह है कि, पर्यटक इतनी अत्यधिक धूप में खुली जेरप में जंगल सफारी करने से कतराने..

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 22, 2025 | 09:31 PM

ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (सोर्स- नवभारत ब्यूरो)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंद्रपुर: बाघ तथा अन्य वन्यजीवों के सुलभ दर्शन के लिए देश विदेश में विख्यात ताडोबा अभयारण्य की ओर इन दिनों पर्यटकों ने मुंह मोड़ लिया है। चंद्रपुर जिले में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और जिले का तापमान देश में सर्वाधिक रहने की खबरों के कारण यहां पहुंचने वाले पर्यटक भयभीत नजर आ रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो ताडोबा में अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह और मई माह में जंगल सफारी के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर चुके कई बाहरी पर्यटक या तो अपनी बुकिंग कैंसिल करने में लगे हुए है, या फिर बुकिंग के बाद यहां पहुंच चुके कई पर्यटक जंगल सफारी के लिए ना जाते हुए रिसॉर्ट्स या होटलों में ही अपना समय व्यतीत कर रहे है।

नहीं रास आ रही जंगल सफारी

चिलचिलाती धूप में खुली जीप में 5 घंटे से अधिक का समय ताडोबा में जंगल सफारी में व्यतीत करना पर्यटकों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। यही वजह है कि, पर्यटक इतनी अत्यधिक धूप में खुली जेरप में जंगल सफारी करने से कतराने लगे है।

सम्बंधित ख़बरें

टुकड़ों में बंटेगा हिंदुस्तान, कश्मीर बनेगा पाकिस्तान…के नारे पर भड़की BJP, बोली-भारत का खाना…

13 महिलाएं, 40 पुरुष, 2 बच्चे जमींदारों की कैद से छुड़ाए गए, आजाद देश में भी ये कैसी गुलामी

‘सीधे बटन दबाओ’, वोटिंग के बीच MLA संतोष बांगर का ‘आदेश’ वायरल, FIR दर्ज, 5000 बांटने का भी आरोप

अकोला के बाढ़ प्रभावित किसानों को बड़ी राहत, महाराष्ट्र सरकार ने DBT से बांटे 201 करोड़

उल्लेखनीय है कि, आम तौर पर ग्रीष्म ऋतु में स्कूलों को अवकाश होता है, इसके मद्देनजर गर्मियों की छुट्टियों में ताडोबा अभयारण्य के सभीं प्रवेशद्वारों पर बुकिंग फुल रहती है। मगर इस बार ताडोबा की ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट पर ताडोबा के करीब सभीं प्रवेशद्वारों पर अप्रैल माह के अंतिम और मई माह के प्रथम सप्ताह के लिए जंगल सफारी का आरक्षण उपलब्ध नजर आ रहा है।

32 की जगह सिर्फ 8 वाहन

ताडोबा में जंगल सफारी के आने वाले अधिकांश पर्यटकों की पहली पसंद मोहूर्ली गेट होता है, इस गेट से सामान्य कोटा के तहत सुबह और शाम के लिए कुल 32 पर्यटन वाहनों को प्रवेश दिया जाता है, वहीं तत्काल कोटे से इस प्रवेशद्वार से सुबह और शाम को मिलाकर कुल 8 वाहन छोड़े जाते हैं।

महाराष्ट्र की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नागपुर से सड़क मार्ग से चिमूर होकर ताडोबा में दाखिल होने वाले अधिकांश पर्यटकों की पहली पसंद कोलारा गेट होती है, इस प्रवेशद्वार से सामान्य कोटा के तहत सुबह और शाम को मिलाकर कुल 12 और तत्काल कोटे के तहत कुल 6 वाहनों को प्रवेश दिया जाता है। इसके अलावा ताडोबा में प्रवेश के लिए नवेगांव, खुटवंडा, झरी, पांगड़ी गेट से भी प्रवेश उपलब्ध होता है, उक्त कोर गेट्स के अलावा ताडोबा के लिए अन्य बफर जोन के भी कई गेट्स उपलब्ध है।

46 डिग्री से. के करीब तापमान

चंद्रपुर जिले में इन दिनों सूरज आग उगल रहा है। इस जिले का तापमान फिलहाल देश विदेश की मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। पिछले 3 दिनों से जिले में तापमान 45 से 46 डिग्री के करीब दर्ज हो रहा है। सोमवार को जिले में सर्वाधिक 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो न केवल भारतवर्ष में बल्कि विश्व में भी सर्वाधिक साबित हुआ। मंगलवार को भी जिले में 45.5 डिसे। तापमान दर्ज किया गया। जिले में दर्ज हो रहे सर्वाधिक तापमान की खबर आए दिन देश विदेश की मीडिया में छाई हुई है। जिसका सीधा असर ताडोबा में पर्यटकों की संख्या पर पड़ रहा है।

Chandrapur heatwave tadoba tourism drop jungle safari affected

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2025 | 09:31 PM

Topics:  

  • Chnadrapur news
  • Maharahstra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.