-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Central Probe Agencies Involved In Devendra Fadnavis Sting Operation Sharad Pawar
देवेंद्र फडणवीस के स्टिंग ऑपरेशन में केन्द्रीय जांच एजेंसियां लिप्त: शरद पवार
- Written By: लतिकेश शर्मा

File Photo
मुंबई: नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने महाराष्ट्र विधानसभा में पेन ड्राइव (Pen Drive) के जरिए एक बड़ा खुलासा करते हुए आरोप लगाया था कि महाविकास आघाडी सरकार बीजेपी (BJP) के कई नेताओं को जेल (Jail) भेजने की साजिश रच रही है। अब इस खुलासे पर आघाडी सरकार के किंगमेकर और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने पलटवार करते हुए कहा है कि इस तरह के स्टिंग ऑपरेशन (Sting Operation) बिना केन्द्रीय जांच एजेंसियां के लिप्त हुए करना संभव नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को इस पर संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच करवानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बीजेपी, आघाडी सरकार को अस्थिर करने की काफी कोशिश की है, लेकिन जब वह इसमें कामयाब नहीं हुई तो अब इस तरह के स्टिंग ऑपरेशन को सामने लाया जा रहा है। शरद पवार ने कहा कि आघाडी सरकार पूरे 5 साल के कार्यकाल को पूरा करेगी। उन्होंने देवेंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि 125 घंटे की रिकॉर्डिंग प्राप्त करना एक सराहनीय बात है, लेकिन उस रिकॉर्डिंग की प्रामाणिकता की पहले जांची जानी चाहिए। राज्य सरकार निश्चित रूप से इस मामले की जांच करेगी।
जनप्रतिनिधियों को बदनाम करने का प्रयास
पवार ने कहा कि ऐसा लगता है कि उस रिकॉर्डिंग में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मेरे नाम का उल्लेख किया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि मेरा इस मामले से कोई संबंध नहीं है। पवार ने कहा कि इन दिनों विभिन्न केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद से जनप्रतिनिधियों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। यह संख्या विशेष रूप से महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में अधिक है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में नई राजनीतिक हलचल: एकनाथ शिंदे के कक्ष में शरद पवार ने की बैठक, संजय राऊत ने उठाए विश्वसनीयता
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
राज ठाकरे का BJP-RSS पर बड़ा आरोप, बोले- 1400 करोड़ का हिसाब दो; गडकरी-फडणवीस पर भी साधा निशाना
फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में UCC लागू करने की प्रक्रिया शुरू, 7 सदस्यीय समिति गठित
अनिल देशमुख के घर पर 90 बार छापे
एनसीपी अध्यक्ष पवार ने कहा कि सत्ता में रहते हुए केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किस तरह से किया जा सकता है। इसका उदाहरण पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ की गई कार्रवाई से पता चलता है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में पहली बार देखा कि किसी भी नेता के घर पर 90 बार छापे मारे गए हैं। एक तरफ आरोप लगाए जा रहे हैं और दूसरी तरफ छापेमारी की जा रही है। इसका मतलब है कि केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह लोकतंत्र की संसदीय परंपरा के लिए ठीक नहीं है। पवार ने कहा कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी प्रधानमंत्री के समक्ष केंद्रीय जांच एजेंसी के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया है।
नहीं लेंगे नवाब का इस्तीफा
शरद पवार ने एक बार फिर बीजेपी की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक से इस्तीफा लिए जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवाब एक मुस्लिम नेता हैं। ऐसे में उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से जोड़ना सही नहीं है। पवार ने कहा एक पार्टी के तौर पर हम नवाब के साथ मजबूती से खड़े हैं।
[blockquote content=”विधानसभा में नेता विपक्ष देवेन्द्र फडणवीस के पेन ड्राइव की जांच जरुर होनी चाहिए। आखिर यह पता लगाना जरुरी है कि इस पूरे स्क्रिप्ट का राइटर कौन है। बीजेपी को यह भी बताना चाहिए कि उनका सलीम-जावेद कौन है।मुझे पूरा विश्वास है कि आघाडी सरकार इसकी जांच कर सत्य का पता लगाएगी। ” pic=”” name=”- संजय राउत, शिवसेना प्रवक्ता”]
Central probe agencies involved in devendra fadnavis sting operation sharad pawar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जापान ले गया नोबेल, वर्ना आयुर्वेद से भारत को पहले ही मिल जाता, नवभारत कॉन्क्लेव में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 10, 2026 | 09:08 AMप्रोसेस्ड फूड और स्ट्रेस बिगाड़ रहे आपकी सेहत, नवभारत के मंच से अनुप्रिया पटेल ने दिया स्वस्थ रहने का मंत्र
Jul 10, 2026 | 09:07 AM250 करोड़ की देनदारियों में घिरी संभाजीनगर मनपा, आयुक्त बोले- टैक्स वसूली बढ़ाना जरूरी
Jul 10, 2026 | 09:06 AMCustom Duty Cut: सरकार का बड़ा फैसला, कस्टम ड्यूटी छूट से अब सस्ते होंगे मोबाइल और स्मार्ट टीवी
Jul 10, 2026 | 09:01 AMभरत तिवारी की मां की बिगड़ी तबियत, अनशन के पहले दिन ही हालत हुई खराब, SDPO ने 6 गवाहों को भेजा समन
Jul 10, 2026 | 08:57 AMगोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AMJagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Jul 10, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM













